Neetu Singh got emotional remembering Rishi Kapoor | ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू सिंह: डेथ एनिवर्सरी पर लिखा- आपके बिना हमारी जिंदगी कभी पहले जैसी नहीं हो सकती

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज ऋषि कपूर को गुजरे 4 साल बीत चुके हैं। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। अब उनकी चौथी डेथ एनिवर्सरी पर पत्नी नीतू सिंह ने एक इमोशनल नोट के साथ उन्हें याद किया है।

नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘4 साल। आपके बिना हमारी जिंदगी कभी पहले जैसी नहीं हो सकती।’

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई नीतू सिंह की तस्वीर।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई नीतू सिंह की तस्वीर।

नीतू कपूर के अलावा कपूर खानदान के कई सदस्यों ने भावुक नोट के साथ ऋषि कपूर को याद किया है। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘जिनसे हम प्यार करते हैं वो कभी दूर नहीं जाते। वो हर दिन हमारे साथ चलते हैं। मिस यू सो मच।’

रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है।

नीतू सिंह और ऋषि कपूर के दामाद भरत साहनी ने एक फैमिली डिनर की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘इतनी सारी यादों के लिए आपका शुक्रिया। हम आपको बहुत याद करते हैं।’

बताते चलें कि 30 अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। साल 2018 में उन्हें कैंसर डायग्नोज हुआ था, जिसका इलाज वो न्यूयॉर्क से करवा रहे थे। एक साल चले ट्रीटमेंट के बाद ठीक होकर वो 26 सितंबर 2019 में भारत लौट आए थे। 29 अप्रैल 2020 को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने 30 अप्रैल 2020 को दम तोड़ दिया था।



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source by [author_name]

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *