India Russia Vs US; Khalistani Gurpatwant Singh Pannun Murder Conspiracy | पन्नू हत्याकांड पर रूस का बयान: कहा- भारतीय चुनावों में रुकावट डालने की कोशिश कर रहा अमेरिका, भारत पर लगाए आरोप भी बेबुनियाद


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रूस के विदेश मंत्रालय ने पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले आरोपों को निराधार बताया है। - Dainik Bhaskar

रूस के विदेश मंत्रालय ने पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले आरोपों को निराधार बताया है।

भारत को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले आरोपों पर रूस का साथ मिला है। रूस के विदेश मंत्रालय ने भारत पर लगाए गए अमेरिका के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। रूस ने कहा है कि अमेरिका भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है और आम चुनावों में रुकावट करने की कोशिश कर रहा है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तानी आतंकी है। अमेरिकी ने इसी को मारने की साजिश रचने का आरोप भारत पर लगाया है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तानी आतंकी है। अमेरिकी ने इसी को मारने की साजिश रचने का आरोप भारत पर लगाया है।

वॉशिंगटन ने पेश नहीं किया है कोई सबूत
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा से प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले आरोपों पर सवाल किया गया था।

इस पर जवाब देते हुए जखारोवा ने कहा, “हमारी जानकारी के मुताबिक वॉशिंगटन ने अभी तक ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया है, जिससे सिद्ध हो सके कि भारत पन्नू की हत्या में शामिल था। धार्मिक आजादी के उल्लंघन की बात अमेरिका की भारत को लेकर कमजोर समझ को दर्शाती है। अमेरिका ऐसा कर भारत का एक संप्रभु देश के तौर पर अपमान कर रहा है। “

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जखारोवा ने आगे कहा कि अमेरिका भारत ही नहीं कई और देशों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है। वॉशिंगटन की कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप दिखाती है।

अमेरिका ने भारत पर लगाया था आरोप

अमेरिकी सरकार ने आरोप लगाया था कि न्यूयॉर्क में पन्नू पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई थी। इसमें भारत का हाथ था। हालांकि अमेरिका ने इस साजिश को नाकाम कर दिया गया था। इसके बाद 29 नवंबर को हत्या की साजिश रचने के मामले में न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आई थी। इसमें भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप था। इसमें लिखा है- भारत के एक पूर्व CRPF अफसर ने उसे पन्नू की हत्या की प्लानिंग करने को कहा था।

अमेरिका के कहने पर पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने वाले निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका पिछले कुछ समय से निखिल के प्रत्यर्पण में लगा हुआ था। लेकिन चेक रिपब्लिक की सुप्रीम कोर्ट ने निखिल गुप्ता के प्रत्यर्पण के फैसले पर रोक लगा दी है।

ये तस्वीर न्यूयॉर्क पुलिस ने कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में लगाई थी। चार्जशीट में कहा गया था कि यह रकम मर्डर के लिए एडवांस के तौर पर दी गई थी।

ये तस्वीर न्यूयॉर्क पुलिस ने कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में लगाई थी। चार्जशीट में कहा गया था कि यह रकम मर्डर के लिए एडवांस के तौर पर दी गई थी।

पन्नू की हत्या में शामिल थी RAW – रिपोर्ट

हाल ही में अमेरिका मीडिया हाउस वॉशिंगटन पोस्ट ने दावा किया था कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय जांच एजेंसी RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का हाथ था। रिपोर्ट के मुताबिक पन्नू की हत्या की पूरी प्लानिंग RAW के एक सीनियर अधिकारी विक्रम यादव ने की थी।

पन्नू को मारने के लिए विक्रम ने एक हिट टीम को काम पर रखा था। यादव ने पन्नू के बारे में भारतीय एजेंट निखिल गुप्ता को जानकारी भेजी, जिसमें उसके न्यूयॉर्क में होने के बारे में पता चला था। इसके बाद निखिल गुप्ता ने पन्नू को मारने के लिए एक एजेंट से संपर्क किया। हालांकि प्लानिंग सफल होने से पहले ही निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

वॉशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट पर भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “रिपोर्ट में एक गंभीर मामले को लेकर भारत पर गलत और बेतुके आरोप लगाए गए हैं।”

पन्नू मामले में कब, क्या हुआ चार्जशीट के मुताबिक पूरी टाइमलाइन

  • मई 2023: अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक इसी वक्त एक भारतीय अधिकारी ने निखिल गुप्ता को हायर किया।
  • 29 मई: निखिल गुप्ता ने किसी ऐसे शख्स की तलाश शुरू की जो पन्नू को मार सके। हालांकि जिसे पन्नू को मारने के लिए हायर किया गया वो अमेरिका का अंडर कवर एजेंट निकला। कुछ हफ्तों तक निखिल गुप्ता ने इस अंडर कवर एजेंट से पन्नू को मारने के तरीके और कीमत पर चर्चा की।
  • 9 जून: गुप्ता ने पन्नू को मारने के लिए हायर किए गए हिटमैन को एक शख्स के जरिए 15 हजार डॉलर यानी 12 लाख 49 हजार रुपए का कैश भिजवाया। ये हत्या के लिए एडवांस पेमेंट थी।
  • 11 जून: भारत के अधिकारी ने गुप्ता को कहा कि पन्नू को अभी नहीं मरवा सकते हैं। दरअसल, जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे। उस दौरान दोनों देशों के बीच डिप्लोमेटिक बैठकें हो रही थी। गुप्ता ने भी फोन पर कहा था कि 10 दिनों तक कुछ नहीं किया जा सकता है, नहीं तो प्रदर्शन शुरू हुए जाएंगे।
  • 12 जून से 14 जून: गुप्ता ने फोन पर अपने साथी को कनाडा में किसी बड़े टारगेट के बारे में बताया। उसने कहा कि वो बाद में उसकी डिटेल्स शेयर करेगा।
  • 18 जून: कुछ लोग कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर देते हैं। कुछ ही महीनों बाद कनाडा इस हत्या का आरोप भारत पर लगाता है।
  • 19 जून: गुप्ता निज्जर की हत्या का वीडियो अमेरिका में पन्नू की हत्या के लिए हायर किए हिटमैन को भेजता है। वो लिखता है- ये अच्छी खबर है, अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है। गुप्ता ने हिटमैन को ये भी बताया था कि अब टारगेट और चौकन्ना रहेगा।
  • 22 जून: अमेरिकी राष्ट्रपति भारत से संबंध बेहतर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेट डिनर के लिए बुलाते हैं।
  • 24 जून से 29 जून: गुप्ता ने पन्नू का मारने का प्लान आगे बढ़वाया। उसकी निगरानी शुरू हुई।
  • 30 जून: गुप्ता भारत से चेक रिपब्लिक गया, जहां अमेरिका के कहने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *