PM Modi Mann Ki Baat; Fit India Abhiyan | Akshay Kumar, Viswanathan Anand | मन की बात का 109वां एपिसोड: PM रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर अनुभव शेयर करेंगे; रिपब्लिक डे पर महिला शक्ति के प्रदर्शन पर भी चर्चा संभव


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Mann Ki Baat; Fit India Abhiyan | Akshay Kumar, Viswanathan Anand

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। - Dainik Bhaskar

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 109वां एपिसोड पर देश को संबोधित करेंगे। आज के कार्यक्रम में वे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर अपने अनुभव शेयर करेंगे। साथ ही रिपब्लिक डे पर हुए महिला शक्ति के प्रदर्शन पर भी चर्चा कर सकते हैं। दरअसल, देश का 75वां गणतंत्र दिवस इस बार कई मायनों में खास रहा। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखी। 100 महिलाओं ने शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाकर इसका आगाज किया। ये गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार हुआ।

108वें एपिसोड में PM ने मेंटल-फिजिकल हेल्थ पर जोर दिया था
PM मोदी ने मन की बात के 108वें एपिसोड पर फिट इंडिया अभियान पर चर्चा की थी। उन्होंने चेस ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, एक्टर अक्षय कुमार और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर से मेंटल और फिजिकल हेल्थ की टिप्स सुनवाईं।

पीएम ने 108वें एपिसोड की शुरुआत 108 अंक के महत्व के बारे में बताते हुए की। उन्होंने कहा था कि हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। 108 बार मंत्र जपा जाता है। मंदिरों में 108 सीढ़ियां होती हैं, इसलिए ये एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।

इसके बाद मोदी ने फिट इंडिया, फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और न्यूट्रीशिन को लेकर लंबी चर्चा की। मोदी ने आखिर में भगवान श्रीराम के भजन को सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की। उन्होंने कहा- हैशटेग श्रीराम भजन के साथ लोग अपनी रचनाएं शेयर करें। इससे देश के सभी लोग राममय हो जाएंगे।

PM ने सेलिब्रिटीज के हेल्थ टिप्स सुनवाए, तीन ग्राफिक्स के जरिए पढ़िए…

108वें एपिसोड में PM की स्पीच की 4 बड़ी बातें…

1. मेंटल हेल्थ के लिए पीएम का मंत्र
मोदी ने कहा- भारत के प्रयास से 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया था। इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले हैं। फिजिकल हेल्थ को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े कोचेस और ट्रेनर्स की डिमांड भी बढ़ रही है ।

आज फिजिकल हेल्थ और वेलबींग की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू मेंटल हेल्थ का भी है। इसकी भी उतनी ही चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने 29 अगस्त 2019 में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसी दिन खेल दिवस भी मनाया जाता है। इसका मकसद देश के नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों के जीवन में फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

2. भारत की 2023 की उपलब्धियां गिनाईं
पीएम ने 2023 की चर्चा करते हुए कहा- इसी साल नारी शक्ति वंदन बिल भी पारित हुआ। नाटो-नाटो गाने को ऑस्कर मिला। इस साल खिलाड़ियों ने भी देश का नाम बढ़ाया। सिनेमा क्षेत्र में भी कई उपलब्धियां रहीं। नाटो-नाटो गाने को ऑस्कर मिला।

3. भारत बन रहा इनोवेशन का हब
पीएम ने कहा कि भारत का इनोवेशन हब बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें रैंक पर थे। आज हमारी 40वीं रैंक है। इस साल भारत में नए इनोवेशन के फाइल होने वाले पेटेंट की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60% डोमेस्टिक फंड्स के थे। QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटीज शामिल हुई हैं।

4. झारखंड के गांव की चर्चा
पीएम ने झारखंड के आदिवासी गांव के बारे में बात की। उन्होंने कहा- गढ़वा जिले के मंगलों गांव के बच्चों को स्कूल में कुडुख भाषा में शिक्षा दी जा रही है। इस स्कूल में 300 आदिवासी बच्चे पढ़ते हैं। कुडुख उरांव आदिवासी समुदाय की मातृभाषा है। कुडुख की अपनी लिपि भी है, जिसे तोलंग सिकी नाम से जाना जाता है। भाषा विलुप्त ना हो इसके लिए समुदाय ने बच्चों को इसी भाषा में शिक्षा देने का फैसला किया है। मातृभाषा में पढ़ाए जाने से बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधरा है। उनकी सीखने की गति तेज हो गई है।

2014 में पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…

PM ने 26/11 की 15वीं बरसी पर श्रद्धांजलि दी, कहा- अब हम आतंक को कुचल रहे हैं

पीएम मोदी ने 26 नवंबर को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 107वां एपिसोड में 26/11 हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य हमला हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *