Greece PM India Visit Update; Narendra Modi Kyriakos Mitsotakis Meeting | Delhi News | ग्रीस के PM नई दिल्ली पहुंचे: मोदी से मुलाकात करेंगे; ग्रीस के लिए भारत एशिया का और हमारे लिए यूरोप का गेटवे है ग्रीस


नई दिल्ली/एथेंस26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ग्रीस के PM किरिकोस मित्सोटाकिस मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उन्हें रिसीव किया। - Dainik Bhaskar

ग्रीस के PM किरिकोस मित्सोटाकिस मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उन्हें रिसीव किया।

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिकोस मित्सोटाकिस मंगलवार देर रात दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उन्हें रिसीव किया।

आज मित्सोटाकिस का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा। इसके बाद वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

मित्सोटाकिस के साथ हाईलेवल डेलिगेशन भी भारत आया है। इसमें बिजनेसमैन भी शामिल हैं। मित्सोटाकिस 9वें रायसीना डायलॉग 2024 के चीफ स्पीकर होंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्धाटन करेंगे। एथेंस रवाना होने से पहले मित्सोटाकिस मुंबई भी जाएंगे।

लाइव अपडेट्स

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिकोस मित्सोटाकिस, PHOTOS

ग्रीस के PM किरिकोस मित्सोटाकिस मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उन्हें रिसीव किया।

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायसीना डायलॉग पर नजर…

02:47 AM21 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मित्सोटाकिस के लिए लंच होस्ट करेंगे मोदी

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ग्रीस के विजिटिंग प्राइम मिनिस्टर के लिए लंच भी होस्ट करेंगे। इसके बाद दोनों नेता डेलिगेशन के साथ बातचीत करेंगे।

02:44 AM21 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में नजर आया ग्रीस का राष्ट्रीय ध्वज

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिकोस मित्सोटाकिस के भारत दौरे से पहले नई दिल्ली में दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज नजर आ रहे हैं।

02:42 AM21 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

ग्रीस के लिए भारत एशिया का प्रवेश द्वार

ग्रीस के लिए भारत एशिया का प्रवेश द्वार है, जबकि भारत के लिए यूरोप जाने के लिए ग्रीस गेटवे है। लिहाजा, कारोबारी तौर पर दोनों देशों को एक-दूसरे की सख्त जरूरत है।

02:41 AM21 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी अगस्त 2023 में ग्रीस गए थे

तस्वीर 25 अगस्त 2023 की है। तब एथेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। यह 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ग्रीस यात्रा थी।

तस्वीर 25 अगस्त 2023 की है। तब एथेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। यह 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ग्रीस यात्रा थी।

मोदी अगस्त 2023 में ग्रीस गए थे। इसके बाद से दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक लेवल पर लगातार संपर्क है। मोदी और मित्सोटाकिस ने एथेंस में जारी साझा बयान में कहा था कि भारत और ग्रीस को इकोनॉमिक ग्रोथ के अलावा सिक्योरिटी, डिफेंस, शिपिंग के साथ ही कल्चरल लेवल पर भी साथ काम करने की जरूरत है। इससे ग्लोबल और रीजनल लेवल पर बहुत फायदा होगा और दोनों देशों के लोग भी करीब आएंगे।

02:39 AM21 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

एशिया तक भारत के रास्ते ही जा सकते हैं

मित्सोटाकिस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था- भारत को यूरोप जाने के लिए ग्रीस से अच्छा रास्ता नहीं मिलेगा और यही बात मैं ग्रीस के बारे में कह सकता हूं कि हम एशिया तक भारत के रास्ते ही जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके रास्ते खोल दिए हैं।

02:39 AM21 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

15 साल बाद ग्रीस के PM का भारत दौरा

भारत और ग्रीस के बीच हाईएस्ट लेवल रिलेशन लंबे वक्त बाद फिर शुरू हुए हैं। आखिरी बार ग्रीस का कोई प्रधानमंत्री 2008 में भारत आया था। मोदी अगस्त 2023 में एथेंस गए थे। माना जा रहा है कि दोनों देश सिक्योरिटी से जुड़े मामलों पर भी समझौते करेंगे।

ग्रीस के अखबार ‘एकाथिमिरिनी’ के मुताबिक भारत और ग्रीस के रिश्तों में यह नई पहल दोनों देशों के लिए बड़ी कामयाबी साबित होगी। इसकी वजह यह है कि अगर ग्रीस को एशिया तक पहुंचने के लिए भारत की जरूरत है तो भारत के लिए भी यूरोप का रास्ता ग्रीस से होकर ही जाता है। मोदी जब पिछले साल एथेंस गए थे तो यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 साल बाद ग्रीस विजिट थी।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *