US vetoes UN resolution calling for immediate humanitarian ceasefire in Gaza | UN में गाजा सीजफायर पर अमेरिका ने फिर अड़ंगा लगाया: तीसरी बार वीटो पावर का इस्तेमाल किया; इजराइल-हमास जंग में अब तक 28 हजार मौतें


42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने हाथ उठाते हुए कहा कि अमेरिका सीजफायर प्रस्ताव पर वीटो लगा रहा है। - Dainik Bhaskar

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने हाथ उठाते हुए कहा कि अमेरिका सीजफायर प्रस्ताव पर वीटो लगा रहा है।

इजराइल-हमास जंग को लेकर यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार देर रात बाठक हुई। इसमें अमेरिका ने गाजा में फौरन सीजफायर किए जाने वाला प्रस्ताव खारिज कर दिया।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ने UN में तीसरी बार वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए सीजफायर प्रस्ताव खारिज किया। इसके पहले अमेरिका ने दिसंबर में पेश किए गए सीजफायर प्रस्ताव को भी खारिज किया था।

यह प्रस्ताव नॉर्थ ऑफ्रीकी देश अल्जीरिया ने पेश किया था। 15 मेंबर देशों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। 13 देशों ने सीजफायर के पक्ष में वोट किया। जबकि ब्रिटेन ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, अमेरिका ने वीटो लगा दिया।

7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में 28 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में 28 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

अमेरिका ने वीटो क्यों लगाया…
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा- इस प्रस्ताव से अमेरिका, मिस्र, इजरायल और कतर के बीच फिलिस्तीनियों की सुरक्षा को लकर हो रही बातचीत खतरे में पड़ सकती है।

उन्होंने कहा- फौरन सीजफायर से बंधकों की रिहाई खतरें में पड़ जाएगी। बंधकों को रिहा करने के लिए हमास के साथ समझौते की जरुरत है। बिना शर्त युद्धविराम की मांग करना स्थायी शांति नहीं लाएगा। ये जंग को बढ़ सकता है। इसलिए हम वीटो लगा रहे हैं।

दरअसल, 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमलों में हमास आतंकी करीब 234 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। इसके बाद से बंधकों की रिहाई को लेकर इजराइल में प्रदर्शन हो रहे हैं।

24 नवंबर से 30 नवंबर तक सीजफायर हुआ था। हमास और इजराइली सेना ने 7 दिनों के लिए हमले रोके थे। तब 107 बंधकों को रिहा किया गया था।

जंग की 4 तस्वीरें…

जंग में 12 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है।

जंग में 12 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है।

नवंबर 2023 में गाजा में शुरू हुए जमीनी ऑपरेशन में इजराइल के 200 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं।

नवंबर 2023 में गाजा में शुरू हुए जमीनी ऑपरेशन में इजराइल के 200 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं।

गाजा में 3 लाख से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं।

गाजा में 3 लाख से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं।

गाजा की 85% आबादी घर छोड़ने को मजबूर हुई है।

गाजा की 85% आबादी घर छोड़ने को मजबूर हुई है।

गाजा में 135 एंबुलेंस तबाह हो चुकी हैं। अस्पतालों को नुकसान हुआ है। बेड भी नहीं बचे हैं। जमीन पर घायलों का इलाज हो रहा है।

गाजा में 135 एंबुलेंस तबाह हो चुकी हैं। अस्पतालों को नुकसान हुआ है। बेड भी नहीं बचे हैं। जमीन पर घायलों का इलाज हो रहा है।

वीटो क्या है…
UNSC में पांच स्थायी मेंबर हैं। इनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन शामिल हैं। इन्हें ही वीटो पावर मिला हुआ है। यह काफी अहम होता है। सुरक्षा परिषद बिना इन पांचों देशों की रजामंदी के कोई भी प्रस्ताव पारित या लागू नहीं कर सकती है। 5 में से कोई एक सदस्य भी इसका वीटो करता है तो यह प्रस्ताव खारिज हो जाएगा।

ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- नेतन्याहू नरसंहार कर रहे
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने कहा- नेतन्याहू गाजा में नरसंहार कर रहे हैं। जैसा जुल्म वो फिलिस्तीनियों पर कर रहे हैं वैसा हिटलर ने यहूदियों पर किया था। गाजा में इजराइली ऑपरेशन होलोकास्ट जैसा है।

होलोकास्ट इतिहास का वो नरसंहार था, जिसमें छह साल में तकरीबन 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी गई थी। इनमें 15 लाख तो सिर्फ बच्चे थे। ये नरसंहार तब हुआ जब जर्मनी की सत्ता पर एडोल्फ हिटलर काबिज थे।

19 फरवरी को इथोरिया में आयोजित अफ्रीकन यूनियन समिट में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इजारल-हमास जंग पर चर्चा की थी।

19 फरवरी को इथोरिया में आयोजित अफ्रीकन यूनियन समिट में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इजारल-हमास जंग पर चर्चा की थी।

लूला डा सिल्वा ने जंग और नरसिंहार के बीच का अंतर बताया था
इथोरिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित अफ्रीकन यूनियन समिट में लूला ने इजराइल-हमास जंग पर चर्चा की। उन्होंने जंग और नरसिंहार के बीच का अंतर बताया। उन्होंने कहा- जंग दो देशों के सैनिकों के बीच होती है। लेकिन गाजा में सैनिक फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। ये नरसिंहार है।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था। इसे ‘अल-अक्सा फ्लड’ ऑपरेशन नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया।

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *