India Ukraine Ammunition Export Report Controversy | Randhir Jaiswal | भारत बोला- यूक्रेन को हथियार भेजने की रिपोर्ट गलत: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत का रिकॉर्ड बेदाग, नहीं हुआ नियमों का उल्लंघन


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत ने गुरुवार को मीडिया में आई उस खबर को गलत करार दिया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि भारतीय हथियार यूक्रेन भेजे गए हैं। - Dainik Bhaskar

भारत ने गुरुवार को मीडिया में आई उस खबर को गलत करार दिया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि भारतीय हथियार यूक्रेन भेजे गए हैं।

भारत से गोला-बारूद यूक्रेन भेजे जाने से जुड़े रॉयटर्स की एक रिपोर्ट पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे गलत और शरारतपूर्ण बताया है।

रिपोर्ट पर सवालों का जवाब देते हुए गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने रॉयटर्स की रिपोर्ट देखी है। यह अटकलें लगाने वाली और भ्रामक है। इसमें भारत के नियमों के उल्लंघन की बात कही गई है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है।’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिलिट्री सामानों के निर्यात को लेकर भारत अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करता है और इसमें भारत का ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग है।

रिपोर्ट में दावा- रूस के खिलाफ भारतीय गोला-बारूद इस्तेमाल कर रहा यूक्रेन इससे पहले रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन, भारत का गोला-बारूद इस्तेमाल कर रहा है। इसमें कहा गया था कि भारत ने ये हथियार यूरोपीय देशों को बेचे थे, लेकिन अब यूक्रेन इनका इस्तेमाल कर रहा है।

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि रूस के विरोध के बाद भी भारत ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की है। इसमें 3 भारतीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया था कि रूस ने 2 मौकों पर भारत से इसकी शिकायत की।

रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत के गोला-बारूद इटली और चेक रिपब्लिक के जरिए यूक्रेन पहुंच रहे हैं। ये दोनों देश बड़ी मात्रा में भारत से गोले खरीदते हैं। पिछले एक साल में इन्हीं दोनों देशों ने भारत का गोला-बारूद यूक्रेन भेजा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस के खिलाफ भारतीय गोला-बारूद इस्तेमाल कर रहा यूक्रेन और इन्हें इटली के रास्ते पहुंचाया जा रहा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस के खिलाफ भारतीय गोला-बारूद इस्तेमाल कर रहा यूक्रेन और इन्हें इटली के रास्ते पहुंचाया जा रहा है।

रूस ने भारत से की शिकायत रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जुलाई में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच बैठक हुई थी। इसमें इस मसले को उठाया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार के दो सूत्रों और डिफेंस मिनिस्ट्री के दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया था कि यूक्रेन जिस गोला-बारूद का इस्तेमाल कर रहा है, भारत ने उसका बहुत कम मात्रा में उत्पादन किया है।

एक अधिकारी ने अनुमान लगाया कि जंग शुरू होने के बाद कीव ने जितने गोले-बारूद खरीदे होंगे, ये उसका 1% भी नहीं है।

सरकारी कंपनी यंत्र इंडिया ने बनाए गोला-बारूद रिपोर्ट में बताया गया था कि ये हथियार यंत्र इंडिया नामक सरकारी कंपनी ने बनाए हैं। इस कंपनी का हेडक्वार्टर नागपुर में है। ये कंपनी अक्टूबर 2021 में बनी थी।

भारत ने हथियारों के निर्यात को लेकर नियम तय किए हुए हैं। इनके मुताबिक जो देश भारत से हथियार खरीद रहा है, केवल वही उनका इस्तेमाल कर सकता है। अगर हथियार दूसरे देश भेजे जाते हैं तो कंपनी हथियारों की डिलीवरी रोक सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…

दावा- रूस के खिलाफ भारतीय गोला-बारूद इस्तेमाल कर रहा यूक्रेन:इन्हें इटली के रास्ते पहुंचाया जा रहा, रूस ने 2 बार भारत से शिकायत की

रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन, भारत का गोला-बारूद इस्तेमाल कर रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक भारत ने ये हथियार यूरोपीय देशों को बेचे थे, लेकिन अब यूक्रेन इनका इस्तेमाल कर रहा है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के विरोध के बाद भी भारत ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की है। इसमें 3 भारतीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि रूस ने 2 मौकों पर भारत से इसकी शिकायत की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *