Gold Price Today (18 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोना ₹222 गिरकर ₹73,054 पर आया: चांदी ₹369 कम होकर ₹87,168 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (18 September); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 18 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 222 रुपए गिरकर 73,054 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसके दाम 73,276 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी में आज गिरावट है। ये 369 रुपए कम होकर 87,168 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी 87,537 रुपए पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,880 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,730 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,730 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,730 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,780 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक साढ़े 9 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 9,702 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 73,054 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 88,028 रुपए पर पहुंच गए हैं।

साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *