Rahul Gandhi us visit; today in Washington | वर्जीनिया में बोले राहुल गांधी- अब डर नहीं लगता: BJP को जो डर फैलाने में सालों लग लगे, वह कुछ सेकंड में गायब हो गया


वर्जीनिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जून में नेता विपक्ष बनने के बाद राहुल का ये पहला विदेशी दौरा है। - Dainik Bhaskar

जून में नेता विपक्ष बनने के बाद राहुल का ये पहला विदेशी दौरा है।

राहुल गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद कुछ बदल गया है। अब डर नहीं लगता। डर निकल गया है।भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर ​​फैलाया, छोटे व्यवसायियों पर एजेंसियों का दबाव बनाया, सब कुछ सेकंड में गायब हो गया।

राहुल ने कहा कि उन्हें यह डर फैलाने में सालों लग गए और कुछ सेकंड में गायब हो गया। संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं। मैं बता सकता हूं मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास बन गया है।

ये सब बातें राहुल गांधी ने वर्जीनिया के हर्नडन में भारतीय समुदाय के लोगों से चर्चा के दौरान कहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। दूसरे दिन मंगलवार वे वॉशिंगटन पहुंचे। नेता विपक्ष के तौर पर उनका ये पहला विदेशी दौरा है।

इससे पहले वे रविवार को अमेरिका के टेक्सास गए थे। जहां एयरपोर्ट पहुंचने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों और प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया था।

वॉशिंगटन पहुंचने पर इंडियन ओवरसीज कम्युनिटी ने राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

वॉशिंगटन पहुंचने पर इंडियन ओवरसीज कम्युनिटी ने राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

राहुल ने क्या-क्या कहा…

  • चुनाव से तीन महीने पहले हमारे सारे बैंक खाते सील कर दिए गए। हम इस पर चर्चा कर रहे थे कि अब क्या करें। मैंने खड़गे जी से कहा, ‘देखा जाएगा, देखते हैं हम क्या कर सकते हैं। और हम चुनाव में उतर गए।
  • बीजेपी को समझ में नहीं आता कि ये देश सबका है। भारत एक संघ है। संविधान में साफ लिखा है। भारत एक संघ राज्य है, इतिहास, परंपरा संगीत और नृत्य। बीजेपी कहती है कि ये संघ नहीं है, ये अलग है।
  • RSS कहती है कि कुछ राज्य दूसरे राज्यों से कमतर हैं। कुछ भाषाएं दूसरी भाषाओं से, कुछ धर्म दूसरे धर्मों से, कुछ समुदाय दूसरे समुदायों से कमतर हैं। हर राज्य का अपना इतिहास, परंपरा है। RSS की विचारधारा तमिल, मराठी, बंगाली, मणिपुरी है, ये कमतर भाषाएं हैं। इसी बात पर लड़ाई है। RSS भारत को नहीं समझती।
राहुल गांधी के कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में पढ़ने वाले भारतीय मूल के स्टूडेंट शामिल हुए।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में पढ़ने वाले भारतीय मूल के स्टूडेंट शामिल हुए।

टेक्सास में राहुल बोले- भारत में सब मेड इन चाइना

सोमवार को उन्होंने यहां दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों से भारतीय राजनीति, इकोनॉमी और भारत जोड़ो यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद राहुल गांधी ने डलास में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

टेक्सास में बात करते हुए राहुल ने कहा कि भारत में सब मेड इन चाइना है। भारत में रोजगार की समस्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमने प्रोडक्शन पर ध्यान नहीं दिया। भारत में सब कुछ मेड इन चाइना है। चीन ने प्रोडक्शन पर ध्यान दिया है। इसलिए चीन में रोजगार की दिक्कतें नहीं हैं।

वहीं राहुल ने BJP और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महिलाओं को घर में रखना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि RSS को लगता है भारत एक विचार पर बना है, जबिक हमें लगता है कि भारत कई विचारों से मिलकर बना है।

साथ ही उन्होंने कहा कि लोग समझ गए हैं कि BJP हमारी परंपरा, भाषा, राज्यों और हमारे इतिहास पर हमला कर रही है। राहुल ने कहा कि चुनाव के बाद लोगों में BJP का डर खत्म हो गया है।

राहुल ने बीते 10 सालों में कई देशों की यात्राएं की हैं। इनमें सभी यात्राओं से जुड़ी जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है।

राहुल ने बीते 10 सालों में कई देशों की यात्राएं की हैं। इनमें सभी यात्राओं से जुड़ी जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है।

पिछले 5 साल में हुई राहुल गांधी की विदेशी यात्राएं जो विवादित रहीं…

  • मई 2022- राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर थे। उन्होंने CBI और ED का हवाला देते हुए भारत सरकार की तुलना पाकिस्तान सरकार से की थी। BJP ने राहुल पर विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया
  • दिसंबर 2020- राहुल गांधी नानी से मिलने इटली गए थे। 28 दिसंबर को हर साल कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसमें वे शामिल नहीं हुए। इस पर विवाद हुआ। कुछ महीने बाद पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और यूपी में चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने इसे राहुल के विदेशी दौरे से जोड़ा। राहुल पर आरोप लगा कि इटली जाने के लिए उन्होंने पंजाब में रैली को कैंसिल करवा दिया।
  • दिसंबर 2019- भारत में CAA के खिलाफ बड़ा आंदोलन चल रहा था। राहुल गांधी तब दक्षिण कोरिया चले गए थे। उनकी इस यात्रा को लेकर कई कांग्रेसी नेताओं ने भी सवाल उठाए थे।
  • अक्टूबर 2019- हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव से सिर्फ 15 दिन पहले राहुल गांधी कंबोडिया चले गए। BJP ने कहा कि राहुल गांधी पर्सनल टूर पर बैंकॉक गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि वे मेडिटेशन के लिए कम्बोडिया गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *