Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 22 August | सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 81,053 पर बंद: निफ्टी 41 अंक चढ़ा; एंटरटेनमेंट बिजनेस में एंट्री लेगी जोमैटो, शेयर गिरा


मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स आज यानी 22 अगस्त को 147 अंक की तेजी के साथ 81,053 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 41 अंक की तेजी रही, ये 24,811 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 23 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स सेंसेक्स का टॉप लूजर रहा।

एंटरटेनमेंट बिजनेस में एंट्री लेगी जोमैटो, शेयर गिरा
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो 2,048.4 करोड़ रुपए में पेटीएम के एंटरटेनमेंट और टिकटिंग बिजनेस का अधिग्रहण करेगी।

इस खबर के बाद आज इसके शेयर तेजी के साथ खुले, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद शेयर 0.84% की गिरावट के साथ 257.85 रुपए पर बंद हुआ।

जापान के निक्केई इंडेक्स में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.68% और हांगकांग के हैंगसेंग में1.44% की तेजी रही। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.27% की गिरावट रही।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 55.52 (0.14%) अंक बढ़कर 40,890 पर बंद हुआ। वहीं NASDAQ 102.05 (0.57%) अंक गिरकर 17,918 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 21 अगस्त को ₹799.74 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,097.45 करोड़ के शेयर खरीदे।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का IPO दूसरा दिन
IT सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक 23 अगस्त तक इसके शेयर्स के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 214.76 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने इस इश्यू का प्राइस बैंड 195 रुपए से 206 रुपए तक तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 72 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड 206 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,832 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढ़ें

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 21 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 102 अंक (0.13%) की तेजी के साथ 80,905 के स्तर पर बंद हुआ थ्ज्ञज्ञ। वहीं निफ्टी में 71 अंक (0.29%) की तेजी रही। ये 24,770 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *