Stock Market Budget 2024 Update; BSE NSE Nifty Sensex | Adani Reliance | बजट के दूसरे दिन आज गिरा शेयर बाजार: सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 70 अंक फिसला


मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बजट के अगले दिन आज यानी 24 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी में 70 अंक की गिरावट है, ये 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

गिरावट के साथ कारोबार कर रहे एशियाई बाजार

  • एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.22% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.67% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 23 जुलाई को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.14% गिरकर 40,358 पर बंद हुआ। NASDAQ 0.057% गिरकर 17,997 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.16% की गिरावट रही।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 24 जुलाई को ₹2,975.31 करोड़ के शेयर बेचें। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,418.82 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
बजट में सरकार ने शार्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स में बदलाव किया है। इससे कल सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,278 अंक गिरकर 79,224 पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में रिकवरी देखने को मिली ये 73 अंक की गिरावट के साथ 80,429 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी भी बजट स्पीच के दौरान 435 अंक गिरकर 24,074 पर पहुंच गया था। मार्केट बंद होने के पहले इसने भी रिकवरी कर ली और 30 अंक की गिरावट के साथ 24,479 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी, 29 में गिरावट रही। एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं…



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *