Manipur Missing Case; Ngangom Navy Body Found In Chandel | मणिपुर में मई से लापता युवक का शव मिला: हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था


इंफाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शव को इंफाल के जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की मच्यूरी में भेजा। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने शव को इंफाल के जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की मच्यूरी में भेजा।

मणिपुर के चंदेल जिले के सोकोम गांव में बुधवार 31 जनवरी को पुलिस ने 19 साल के लड़के का शव बरामद किया, जिसकी पहचान नगांगॉम नेवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह पिछले साल मई से लापता था। मंगलवार (30 जनवरी) को जब नेवी की हत्या का एक वीडियो वायरल हुआ तो परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

स्थानीय सुगनू थाने में जानकारी मिलने बाद बुधवार 31 जनवरी को फोरेंसिक टीम, सेंट्रल फोर्स समेत स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया। वायरल वीडियो के आधार पर सभी संदिग्ध इलाकों में शव को खोजा गया और आखिरकार सोकोम गांव में नेवी का शव मिल गया। शव को इंफाल के जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की मॉर्च्युरी में भेज दिया गया।

पिछले साल 28 मई से लापता था नेवी
पिछले साल मई में मणिपुर हिंसा के दौरान चंदेल जिले के सेरौ और सुगनू के कुछ गांवो में उपद्रवियों ने हमला किया था। इस बीच 28 मई को नेवी लापता हो गया, जिसके बाद परिवार वालों ने 31 मई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। बावजूद इसके नेवी की जानकारी नही मिलने पर 31 जुलाई को फिर FIR दर्ज कराई गई।

परिवार ने पहले ही मृत समझ कर अंतिम संस्कार कर दिया
नेवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लंबे समय तक बाद भी उसका कुछ पता नही चला तो परिवार ने पहले ही उसे मृत मान लिया था। एक प्रतीकात्मक शव को नेवी का शव मानकर परंपरागत रूप से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मणिपुर में अब तक 200 से ज्यादा मौतें, 1100 घायल
राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच जातीय हिंसा जारी है। इस दौरान हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…

निर्वस्त्र परेड, गैंगरेप, हत्याएं, लूट, आगजनी और पलायन, मणिपुर ने क्या-क्या झेला

मणिपुर में हिंसा की शुरुआत चुराचांदपुर जिले से हुई, जो राजधानी इंफाल के दक्षिण में करीब 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 28 अप्रैल को देर रात तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प होती रही। उसी रात तुइबोंग एरिया में उपद्रवियों ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। 27-28 अप्रैल की हिंसा में मुख्य तौर पर पुलिस और कुकी आदिवासी आमने सामने थे। पूरी खबर पढ़ें…

मणिपुर के थौबल में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या:11 घायल

मणिपुर में नए साल के पहले ही दिन एक बार फिर हिंसा हुई। यहां थौबल के लेंगोल पहाड़ी इलाके में सोमवार शाम को 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 11 लोग घायल हुए हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने तीन कारों को आग के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *