Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 14 June | सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 50 अंक गिरा, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी


मुंबई13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 जून को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 23,345 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिल रही है।

आज मई महीने के थोक महंगाई के आंकड़े जारी होंगे
आज यानी 14 जून को मई के थोक महंगाई (WPI) के आंकड़े जारी होंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार थोक महंगाई मई में बढ़कर 4% पर पहुंच सकती है। अप्रैल में यह 1.26% रही थी। इसका मुख्य कारण ईंधन की महंगाई हो सकती है। फ्यूल इंफ्लेशन अप्रैल में 1.38% थी, जो बढ़कर 7% होने की उम्मीद है।

इससे पहले अप्रैल महीने में थोक महंगाई 1.26% रही थी, जो 13 महीने का उच्चतम स्तर था। वहीं इससे एक महीने पहले मार्च 2024 में ये 0.53% रही थी। फरवरी में थोक महंगाई 0.20% और जनवरी में 0.27% रही थी।

कल FIIs ने ₹3,033 करोड़ और DII ने 553.88 की बिकवाली की
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली की। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹3,033 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने भी ₹553.88 करोड़ के शेयर बेचें।

कल शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था
इससे पहले कल यानी 13 जून को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,145 और निफ्टी 23,481 ने का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 204 अंक की बढ़त के साथ 76,810 पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी में भी 75 अंक की तेजी रही। ये 23,398 के स्तर पर स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली। ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिलाजुला रुख रहा
अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को मिलाजुला रुख रहा, जहां टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी के कारण S&P 500 में 12.71 अंक और नैस्डैक ने 59.12 अंक की तेजी रही। वहीं, डाओ जोन्स में 65.11 अंक की गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *