Breaking News Live Updates; Arvind Kejriw| Delhi Mumbai Jaipur Bhopal News | भास्कर अपडेट्स: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, 6 सुरक्षा अधिकारियों की मौत, 11 घायल


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Arvind Kejriw| Delhi Mumbai Jaipur Bhopal News

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार देर रात हुए आतंकी हमले में 6 सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई है, जबकि 11 घायल हुए हैं। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इसकी जिम्मेदारी ली है। आतंकियों ने वजीरिस्तान शहर में एक सिक्योरिटी पोस्ट पर हमला किया था। पाकिस्तानी सेना आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में ऑपरेशन चला रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें…

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान मोर्टार बम ब्लास्ट, ‌BSF के 4 जवान घायल

राजस्थान के जैसलमेर में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर हादसा हो गया। युद्धाभ्यास के दौरान एक मोर्टार बम अचानक फट गया, जिसकी वजह से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के चार जवान घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सभी घायलों को पोकरण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पोकरण पुलिस अस्पताल हॉस्पिटल पहुंचे। घायल जवानों के नाम उदय, सुविमल, अभिषेक और राहुल कुमार बताए जा रहे हैं।

उदय और अभिषेक की हालत थोड़ी गंभीर है, जबकि सुविल और राहुल ठीक है। पोकरण अस्‍पताल में करीब डेढ़ घंटा इलाज के बाद एहतियातन चारों जवानों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। जवानों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना का वाहन खाई में गिरा, जवान की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना का वाहन खाई में गिरने से एक जवान की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं। हादास सुकराला माता आश्रम रोड पर हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को एमएच पठानकोट में इलाज चल रहा है।घायलों की पहचान अनिल सिंह (35), भूपेंद्र सिंह (30), महिपाल सिंह (37), सुंदर पांड्या (37) और लोकिंदर सिंह (26) के तौर पर हुई है।

AAP ने केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की, राघव चड्ढा बोले- राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने के नाते आवास मिलना चाहिए

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की है। AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने के नाते वे इसके हकदार हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमें इसके लिए कानूनी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। केजरीवाल ने अपनी नैतिकता की खातिर इस्तीफा देने का फैसला किया। वे अपने आधिकारिक आवास से बाहर चले जाएंगे। उनके पास कोई संपत्ति नहीं है।”

महाराष्ट्र के जालना जिले में बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 17 घायल

महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन की बस और निजी ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना में 17 घायल हुए हैं। हादसा वादीगोद्री-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुआ। अधिकारी ने बताया कि बस की खिड़कियां तोड़कर कई घायलों को बाहर निकाला गया। बस गेवराई से जालना जा रही थी। संतरे से भरा ट्रक अंबाड़ की ओर से रहा था।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, सिखों समाज पर दिए बयान के खिलाफ BJP ने शिकायत दर्ज कराई

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शुक्रवार FIR दर्ज की गई है। अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने सिख समाज को लेकर बयान दिया था, जिसके खिलाफ BJP जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के आवेदन पर पुलिस ने धारा 299, 302 BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वह देश में जाति, धर्म, और क्षेत्र के आधार पर विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक है। राहुल गांधी ने राजनीतिक मर्यादा को तोड़ा है। पहले भी राहुल गांधी और कांग्रेसी नेताओं ने कई बार अत्यंत अमर्यादित अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करके देश के प्रधानमंत्री मोदी की छवि को ख़राब करने का षड्यंत्र किया है।

झारखंड के खूंटी में नाबालिग स्टूडेंट के साथ गैंग रेप, पीड़ित बोली- 5 लड़कों ने रेप किया, 5 देखते रहे

झारखंड के खूंटी जिले में 16 साल की स्टूडेंट के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित स्टूडेंट ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि स्कूल से घर लौटते समय 10 लड़के झाड़ियों में उठा कर ले गए। पांच ने रेप किया और बाकी पांच पास खड़े होकर देखते रहे। रेप के दौरान वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर खुद को नग्न स्थिति में पाया। घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामला- लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की CBI को अनुमति मिली, गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को CBI को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दी है। CBI ने अन्य आरोपियों के खिलाफ़ मंजूरी हासिल करने के लिए 15 दिन का और समय मांगा है।

उधर, दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने भी शुक्रवार को CBI से इन अन्य आरोपियों के खिलाफ मंजूरी लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। पूरी खबर पढ़ें…

कर्नाटक के दावणगेरे में गणेश विसर्जन जुलूस पर 3 मिनट तक पथराव; पुलिस की समझाइश के बाद रुकी पत्थरबाजी

कर्नाटक के दावणगेरे में 18 सितंबर को गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ। पत्थरबाजी करीब 3 मिनट तक चली, जिसके बाद दोनों समुदायों के कुछ लोगों ने समझाइश देकर हालात संभाले। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

दावणगेरे पुलिस के मुताबिक वेंकटभावी गणेश विसर्जन जुलूस जब चामराज पेट सर्कल के पास पहुंचा तब सोशल मीडिया पर हुई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद हुआ। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि पत्थर किसने फेंके।

मणिपुर में बैन उग्रवादी संगठन के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार, IED और हथियार बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल कानबा लूप (KYKL) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई IED, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये तीनों गुरुवार को इंफाल पश्चिम के घारी इलाके में सेकमाई और थांगमेइबंद क्षेत्रों में जबरन वसूली के आरोप में पकड़े गए।

इनकी पहचान माईबाम ब्रोंसन सिंह (24), युमनाम लांचेनबा (21) और सौबाम नोंगपोकनगांबा मीतेई (52) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन और जिंदा गोला-बारूद बरामद किया गया है। अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर 22 सितंबर को लगाएंगे जनता की अदालत

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 22 सितंबर को जंतर मंतर पर ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दिल्ली में गुरुवार, 19 सितंबर को मंडल प्रभारियों को बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी।

दिल्ली शराब नीति केस में 13 सितंबर को जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं दिल्ली की नई CM आतिशी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगी।



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *