Russia Ukraine Kharkiv Missile Attack Photos Update| Russia Ukraine War | रूस ने यूक्रेनी शहर खार्किव के सुपरमार्केट पर किया हमला: 11 की मौत, दर्जनों घायल; जेलेंस्की बोले- रूसी आतंकियों का पागलपन जारी


खार्किव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रूसी सेना ने शनिवार को भी खार्किव पर हमला किया था जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हो गए थे। - Dainik Bhaskar

रूसी सेना ने शनिवार को भी खार्किव पर हमला किया था जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हो गए थे।

रूस दो साल बाद फिर से यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव को जीतने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसी क्रम में रूसी सेना के दो मिसाइलों ने रविवार को खार्किव में एक हार्डवेयर सुपरस्टोर पर बमबारी की। इसमें कम से 11 लोगों के मारे जाने और दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार खार्किव रिजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ ओलेह सिनीहूबोव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि रूसी हमले में 6 लोग मारे गए हैं और 40 घायल हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने 16 लोगों के लापता होने की बात भी कही थी।

सुपरमार्केट पर रूसी सेना के मिसाइल हमले के बाद आग बुझाने में जुटे कर्मी।

सुपरमार्केट पर रूसी सेना के मिसाइल हमले के बाद आग बुझाने में जुटे कर्मी।

2 दिन में खार्किव पर 2 बार हमले, जेलेंस्की बोले- रूस आम नागरिकों को टारगेट कर रहा
इससे पहले रूसी सेना ने शनिवार को भी खार्किव पर हमला किया था जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हो गए थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे एक ‘नीच हरकत’ करार दिया था।

उन्होंने कहा, “ये हमला रूसी आतंकियों के पागलपन का एक और उदाहरण है। वे कल पूरे दिन खार्किव में तबाही मचाते रहे। पिछले 12 घंटे से भी अधिक समय से ये जारी है। उन्होंने हमारे मिलिट्री ठिकाने पर हमला नहीं किया है बल्कि शहर के सबसे बड़े शॉपिंग सेंटर पर हमला किया है।”

दरअसल, रूस यह दावा करता है कि वह आम नागरिकों पर हमले नहीं कर रहा है बल्कि यूक्रेनी सेना और उससे जुड़े ठिकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि रूस का ये दावा कई बार गलत पाया गया है। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक रूसी हमले में हजारों आम लोग हताहत हुए हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना हमारे आम नागरिकों को निशाना बना रही है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना हमारे आम नागरिकों को निशाना बना रही है।

जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से मांगे और हथियार
जेलेंस्की ने इन हमलों से निपटने के लिए एक बार फिर से पश्चिमी देशों से बेहतर हथियार देने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन के पास पर्याप्त मात्रा में एयर डिफेंस सिस्टम और आधुनिक कॉम्बेट एयरक्राफ्ट हों तो रूस फिर से कभी ऐसे हमले नहीं कर पाएगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे ‘अस्वीकार्य’ बताया। उन्होंने कहा कि फ्रांस हमेशा यूक्रेनी पीड़ितों के दुख में उनके साथ है। सोशल मीडिया पर खार्किव के सुपरस्टोर में रूसी हमले से जुड़े वीडियो वायरल हैं। इन वीडियो में यूक्रेनी सैनिकों को आग को बुझाते देखा जा सकता है।

खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में उन्हें यहां हार मिली थी। (फाइल)

खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में उन्हें यहां हार मिली थी। (फाइल)

खार्किव को हर हाल में जीतना चाहता है रूस
रूस ने इसी महीने यूक्रेन के उत्तरी-पूर्वी शहर खार्किव के खिलाफ ये नया आक्रमण शुरू किया है। 10 मई को रूस की सेना खार्किव में एक किलोमीटर तक अंदर घुस गई। इसके बाद जेलेंस्की ने सेना से यूक्रेनी लोगों को बाहर निकालने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने सभी रिजर्व सैनिकों को वापस बुला लिया है, ताकि इन्हें खार्किव में तैनात किया जा सके।

खार्किव रूस की सेना के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2022 में उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था। 2022 में खार्किव में मिली हार के बाद रूस का प्लान है की वो हर हाल में खार्किव पर जीत हासिल करे।

खार्किव पर रूसी हमला ऐसे समय में हो रहा जब यूक्रेनी सेना ने पास गोला-बारूद की कमी है, इसके बावजूद यूक्रेनी सेना ने खार्किव के लोगों को विश्वास दिलाया कि सेना उनकी रक्षा के लिए तैनात है। यूक्रेन ने अपने सभी रिजर्व सैनिकों खार्किव भेजना शुरू कर दिया है।

इस महीने से रूस ने खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है।

इस महीने से रूस ने खार्किव में लड़ाई तेज कर दी है।

यूक्रेन के जवाबी हमले में 3 रूसी नागरिकों की मौत
न्यूज वेबसाइट अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले शनिवार को रूसी क्षेत्र बेलगोरोद में रूसी हमले में 3 लोग मारे गए थे। दक्षिण रूस में स्थित बेलगोरोद के गर्वनर ने बताया कि यूक्रेन ने दो अलग-अलग हमले किए।

उन्होंने कहा कि ओकताब्रिस्की गांव में हुए एक रॉकेट अटैक में 2 लोग मारे गए और 10 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा दुबोवोय गांव के एक पार्क में रॉकेट हमला हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *