Asit Modi’s reaction on Gurcharan Singh returning home | गुरुचरण सिंह के घर लौटने पर असित मोदी का रिएक्शन: कहा- मैं काफी चिंतित था, उन्हें कॉल करता रहा, वापस आ गए इसकी खुशी है

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते के बाद शुक्रवार (17 मई) को अपने घर लौट आए। उनकी वापसी पर शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का रिएक्शन आया है। असित ने कहा कि वो काफी चिंतित हो गए थे। उन्हें कुछ आइडिया नहीं था कि गुरुचरण को क्या हुआ है।

असित ने कहा कि जब उन्होंने सुना कि गुरुचरण वापस लौट आए हैं, तब उन्होंने राहत की सांस ली। बता दें,गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली स्थित अपने घर से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन एयरपोर्ट नहीं पहुंचे, न ही अपने घर लौटे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मैंने गुरुचरण को कॉल करने की कोशिश की- असित
असित कुमार मोदी ने टाइम्स नाउ से कहा- मुझे काफी खुशी है कि गुरुचरण वापस लौट आए हैं। हम उन्हें लेकर काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। मुझे बहुत ज्यादा डिटेल्स तो नहीं पता। अब वही बता सकते हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। मैं उन्हें कॉल करने की भी कोशिश कर रहा था, लेकिन उनका फोन लग नहीं रहा था।

मुझे पता था गुरुचरण वापस लौट आएंगे
असित ने आगे कहा- मुझे पता था कि गुरुचरण वापस लौट आएंगे। मुझे यह भी पता था कि वो किसी न किसी आध्यात्मिक यात्रा पर निकले होंगे। वो पहले से काफी आध्यात्मिक स्वभाव वाले इंसान रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें कुछ हुआ नहीं। वो सही सलामत घर आ गए, ये बहुत बड़ी बात है।

असित मोदी के साथ भी गुरुचरण का हो चुका है विवाद
गुरुचरण सिंह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत से लेकर 2013 तक इसका हिस्सा बने रहे। बाद में प्रोड्यूसर असित मोदी से कुछ विवाद के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया था। हालांकि, तब तक वे इतने पॉपुलर हो चुके थे कि पब्लिक डिमांड पर प्रोड्यूसर्स को उन्हें शो में वापस लाना पड़ा। कमबैक करने के बाद उन्होंने 6 साल तक यह शो किया।

इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के वक्त पिता का ध्यान रखने के लिए गुरुचरण ने शो छोड़ दिया था। एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद से गुरुचरण दिल्ली में अपने मां-बाप के साथ ही रहते हैं।



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source by [author_name]

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *