Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 21 May | सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट: ये 73,850 पर कारोबार कर रहा, कोल इंडिया के शेयर में 3% तेजी


मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (21 मई) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 73,850 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है। ये 22,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में बढ़त देखने को मिल रही है। कोल इंडिया के शेयर में करीब 3% की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 12.95 (2.76%) रुपए की बढ़त के साथ 482.65 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

कोल इंडिया के शेयर का हाल सुबह 9:35 बजे का है।

कोल इंडिया के शेयर का हाल सुबह 9:35 बजे का है।

एशियाई बाजार में सुस्ती से भारतीय बाजार में मामूली गिरावट
एशियाई बाजार में सुस्ती के चलते भारतीय शेयर बाजार में भी आज दबाव देखने को मिल रहा है। चाइना का हैंग सेंग इंडेकस में 2% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है।

ONGC के शेयर में मामूली बढ़त
मजबूत तिमाही नतीजों के बाद भी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन यानी ONGC के शेयर में आज मामूली तेजी है। इसका शेयर 0.45 रुपए (0.16%) की तेजी के साथ 279.45 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

कल यानी 20 मई को ONGC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए थे। इसके अनुसार कंपनी को चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 78% बढ़कर ₹11,526 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹6,478 करोड़ रहा था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹2.50 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं। ONGC ने आज यानी 20 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ONGC के शेयर का हाल सुबह 9:28 बजे का है।

ONGC के शेयर का हाल सुबह 9:28 बजे का है।

18 मई को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले 18 मई को शेयर बाजार में मामूली तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 88 अंक की बढ़त के साथ 74,005 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 35 अंक की तेजी रही। ये 22,502 के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार 18 मई को शनिवार को छुट्‌टी के दिन भी ओपन हुआ था। इस दौरान दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हुए थे। पहला फेज -45 मिनट का सेशन होगा जो सुबह 9:15 बजे शुरू और 10:00 बजे तक हुआ था।

वहीं दूसरा स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन सुबह 11:45 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:30 बजे तक चला था। डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए ऐसा किया गया था।

खबरें और भी हैं…



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *