Blast in Pakistan’s Balochistan, 12 killed | पाकिस्तान में वोटिंग से एक दिन पहले धमाका: 12 लोगों की मौत, बलूचिस्तान में निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर हुआ हमला


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फुटेज में धमाके के बाद लोगों के बीच मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है। - Dainik Bhaskar

फुटेज में धमाके के बाद लोगों के बीच मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका हुआ है। पिशिन शहर में हुए इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई है। 30 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक हमला चुनाव में खड़े निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर हुआ।

यह हमला चुनाव से एक दिन पहले हुआ है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव और सभी प्रांतों में चुनाव है। पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन ने हमले को लेकर बलूचिस्तान के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

हमले से जुड़ी तस्वीरें…

हमले में ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ियां खाक हो गईं।

हमले में ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ियां खाक हो गईं।

धमाके के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

बलोच लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तान तालिबान के हमले तेज
पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले नेशनल और असेंबली इलेक्शन के पहले हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले तेज हो गए हैं। बलूचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी और खैबर में पाकिस्तान तालिबान हमले कर रहे हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सीनेट में कुछ दिन पहले 8 फरवरी को होने वाले इलेक्शन को टालने की मांग की गई थी। हालिया दिनों में आतंकी और हिंसा की बढ़ती घटनाएं किसी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं।

इलेक्शन के पहले खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमले तेज हुए हैं।

इलेक्शन के पहले खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमले तेज हुए हैं।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी इलेक्शन कमीशन के बाहर धमाका हुआ था
5 फरवरी की सुबह बलूचिस्तान में इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर भी धमाका हुआ था। पाकिस्तानी मीडिया ARY न्यूज के मुताबिक इलेक्शन कमिशन के गेट के बाहर बम फटा। धमाका किसने और क्यों किया, इस बारे में जानकारी नहीं मिली।

5 फरवरी को खैबर में हमला हुआ था
5 फरवरी को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 6 घायल हुए थे। पुलिस चीफ अख्तर हयात ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया- 30 से ज्यादा आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया। उन्होंने थाने को चारों तरफ से घेरा और ग्रेनेड फेंके। इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर दरबार शहर के पुलिस स्टेशन पर हुए हमले का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मियों के शव दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दरबार शहर के पुलिस स्टेशन पर हुए हमले का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मियों के शव दिख रहे हैं।

खैबर पख्तूनख्वा में एक कैंडिडेट की हत्या हुई थी
31 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक कैंडिडेट की हत्या कर दी गई। घटना खैबर पख्तूख्वा के बाजौर जिले की थी। मारे गए कैंडिडेंट का नाम रेहान जेब खान था।

रेहान को इमरान की पार्टी ने समर्थन दिया था और वो नेशनल असेंबली की सीट नंबर 8 से उम्मीदवार थे। हमलावर एक बाइक पर आए थे और फायरिंग के बाद फरार हो गए। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- पुलिस को अब तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

रेहान जेब खान पिछली बार खैबर से चुनाव जीते थे। (फाइल)

रेहान जेब खान पिछली बार खैबर से चुनाव जीते थे। (फाइल)

बलूचिस्तान की ताकतवर सियासी जमात अवामी नेशनल पार्टी के सीनियर लीडर जहूर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह खबर भी पढ़ें…

बलोच आर्मी का पाकिस्तान के माच शहर पर हमला:सेंट्रल जेल और आर्मी कैंप पर दागे 15 रॉकेट; पुलिस के साथ घंटों मुठभेड़ हुई

पाकिस्तान की बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने माच शहर में 3 हमले किए। इसमें 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 1 ट्रक ड्राइवर घायल हुआ है। जियो न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सोमवार को रात करीब साढ़े 9 बजे BLA ने करीब 15 रॉकेट से यह हमला किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *