UK King Charles Guard Horse Attack Video | London Museum | किंग चार्ल्स के गार्ड घोड़े ने पर्यटक को काटा, VIDEO: महिला टूरिस्ट बेहोश हुई, लंदन में घोड़े के पास फोटो खिंचवा रही थी


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महिला पर्यटक घोड़े के पास खड़े होकर तस्वीर खिंचवा रही थी। तभी घोड़े ने महिला के दाहिए हाथ पर काट लिया। - Dainik Bhaskar

महिला पर्यटक घोड़े के पास खड़े होकर तस्वीर खिंचवा रही थी। तभी घोड़े ने महिला के दाहिए हाथ पर काट लिया।

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स की सुरक्षा टुकड़ी में शामिल एक गार्ड घोड़े ने पर्यटक पर हमला कर दिया। दरअसल, सेंट्रल लंदन के व्हाइटहॉल के बाहर एक महिला फोटो खिंचवा रही थी। उसके बदल में चार्ल्स का गार्ड घोड़े पर सवार था। अचानक ही उस घोड़े महिला को दाहिने हाथ पर काट लिया। महिला थोड़ी देर बाद बेहोश हो जाती है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग की सेवा में मौजूद घोड़ों को सही ट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन अकसर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ उन्हें परेशान कर देती है। सोशल मीडिया पर फुटेजों में टूरिस्ट अकसर इन घोड़ों के बेहद करीब खड़े नजर आते हैं।

घोड़ा जहां तैनात होता है वहां सावधानी बरतने के मैसेज के साथ एक बोर्ड पर साइन भी लगाया गया है। इस पर लिखा है, ‘सावधान!, घोड़ा आपको काट भी सकता है। उसकी लगाम को न छूएं।’हालांकि तस्वीरें खिंचवा रहे पर्यटक इस मैसेज को नजरअंदाज कर देते हैं।

व्हाइटहॉल की दीवार पर घोड़े से सावधानी बरतने की सलाह देते हुए यह मैसेज लगाया गया है।

व्हाइटहॉल की दीवार पर घोड़े से सावधानी बरतने की सलाह देते हुए यह मैसेज लगाया गया है।

पर्यटकों के ज्यादा करीब आने पर घबराते हैं घोड़े
व्हाइटहॉल के बाहर मौजूद रॉयल आर्मी के अधिकारियों ने कहा, “हम पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाते हैं। इसके बावजूद घोड़े के बहुत करीब आने पर उसके काटने का डर बना रहता है।”

कुछ दिन पहले ही गार्ड घोड़े ने ही एक भारतीय टूरिस्ट को भी काट लिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। टूरिस्ट महिला ने सलवार-सूट पहन रखा था। घोड़े के काटने पर वह अचानक से घबराकर लड़खड़ा जाती है। इसके बाद महिला की फोटो ले रहा शख्स उसे सहारा देता है और दोनों वहां से चले जाते हैं।

सड़क पर दौड़े थे शाही परिवार के बेकाबू घोड़े
इससे पहले 24 अप्रैल को लंदन में राजपरिवार की सुरक्षा में शामिल 5 घोड़े बेकाबू हो गए थे। वह सुबह-सुबह शहर की सड़कों पर दौड़ते नजर आए थे। इनमें से कुछ घोड़े घायल भी थे। उनके शरीर से खून निकल रहा था।

फुटेज अप्रैल का है, इसमें खून से लथपथ घोड़ा सड़क पर दौड़ता दिख रहा है।

फुटेज अप्रैल का है, इसमें खून से लथपथ घोड़ा सड़क पर दौड़ता दिख रहा है।

घोड़े सेंट्रल लंदन की एल्डविच रोड पर दौड़ रहे थे, जिससे वहां का ट्रैफिक जाम हो गया था। घोड़े एक डबल डेकर बस और कई गाड़ियों से भी टकराए। इसके कारण वे घायल हुए थे। ब्रिटिश सेना बताया था कि बकिंघम पैलेस के पास मौजूद बेलग्रेविया में 7 घोड़ों को रिहर्सल कराई जा रही थी। यह औपचारिक रिहर्सल ट्रूपिंग द कलर सेरेमनी के लिए थी।

सभी घोड़े लाइफ गार्ड्स की टुकड़ी के थे, जो ब्रिटेन के राजपरिवार के सुरक्षा में तैनात रहती है। बेलग्रेविया के पास निर्माण कार्य चल रहा था। ज्यादा शोर के कारण घोड़े घबरा गए थे। तभी 5 घोड़ों ने अपने राइडर्स को झटके से नीचे गिरा दिया और मुख्य सड़क पर दौड़ गए थे। सड़क पर घोड़े कुछ कारों और एक डबल-डेकर बस से टकरा थे, जिससे वे घायल हो गए।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *