Today Kharge will start Lok Sabha election campaign from Uttarakhand. | आज खड़गे उत्तराखंड से करेंगे लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत: देहरादून में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, बूथ स्तर तक के लोगों को बुलाया


देहरादून37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून के बन्नू स्कूल के ग्राउंड पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून के बन्नू स्कूल के ग्राउंड पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार (28 जनवरी) को उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। देहरादून के बन्नू स्कूल के ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम को रैली की जगह ‘विराट कार्यकर्ता सम्मेलन’ नाम दिया गया है।

खड़गे दोपहर 12:30 बजे दिल्ली से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से रेस कोर्स पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे। यहां से खड़गे बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे। करीब 1 बजे वे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

रात तक नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति

देहरादून के पुलिस मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने SSP अजय कुमार से बहस की।

देहरादून के पुलिस मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने SSP अजय कुमार से बहस की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देहरादून में पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर उतरने की अनुमति नही मिली है। इसके विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकताओं के साथ पुलिस मुख्यालय के अंदर दिया धरना।

बाद में पुलिस ने धरने पर बैठे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौके पर पहुंचे । उनकी SSP अजय कुमार के साथ हुई बहस। आर्य ने कहा पुलिस तानाशाही रवैये से काम कर रही है। सरकार के दबाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को फेल करने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस ने कहा पुलिस लाइन में कई बार मुख्यमंत्री और VIP के हेलिकॉप्टर उतरे हैं लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष का हेलिकॉप्टर उतरने की परमिशन नहीं दी जा रही। SP ने कहा पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर लैंडिंग जोन नहीं है। इसलिए वहां हेलिकॉप्टर नहीं उतरने दिया जा सकता।

संबोधन से पहले कांग्रेस की 9 महिला कार्यकर्ताओं खड़गे का स्वागत करेंगी। देहरादून में खड़गे तकरीबन तीन से चार घंटे रुकेंगे। वे यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ मीटिंग भी कर सकते हैं।

कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ताकत लगाने को कहा गया है।

कांग्रेस ने जगह-जगह लगाए पोस्टर

प्रदेश भर में कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगाए हैं। कई पोस्टरों में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला है लिखा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे से भाजपा सरकार घबरा गई है इसीलिए भाजपा ने खड़गे का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में करने की अनुमति नहीं दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के शंखनाद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार धामों की भूमि उत्तराखंड को चुना। उनका दौरा न्याय की आवाज जगाएगा। भाजपा सरकार उसके कार्यक्रम को विफल बनाने में जुटी है इसलिए परेड ग्राउंड की परमिशन नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस को परेड ग्राउंड की परमिशन न मिली हो लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा पूरी तरह से सफल रहेगा।

खड़गे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

खड़गे ने ममता बनर्जी को लेटर लिखा:बंगाल में न्याय यात्रा को सुरक्षित रास्ता देने की मांग की, कहा- शरारती तत्व बाधा बन सकते हैं

असम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में एंट्री कर चुकी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा में किसी तरह की बाधा या परेशानी न हो, इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेटर लिखा है। उन्होंने ममता बनर्जी से यात्रा को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *