Yemen Houthi UK Ship Attack; Arabian Sea | Indian Navy | यमन के पास ब्रिटिश जहाज पर ड्रोन अटैक: शिप में आग लगी; 22 भारतीय क्रू मेंबर सवार, इंडियन नेवी ने युद्धपोत भेजा


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर ब्रिटिश जहाज MV मार्लिन लौंडा की है। इसमें आग लगी दिख रही है। - Dainik Bhaskar

तस्वीर ब्रिटिश जहाज MV मार्लिन लौंडा की है। इसमें आग लगी दिख रही है।

अरब सागर में यमन के पास फिर से एक जहाज पर ड्रोन अटैक हुआ है। इसके बाद जहाज में आग भी लग गई। इस पर सवार 23 में से 22 क्रू मेंबर भारतीय हैं। एक बांग्लादेशी नागरिक है। भारतीय नौसेना ने मदद के लिए युद्धपोत भेजा है।

इंडियन नेवी के मुताबिक, हमला 26 जनवरी की रात को हुआ था। पहले खबर थी कि जहाज के पास भारतीय नैसेना का जहाज पहुंच रहा है। अब भारतीय नौसेना ने पुष्टि की है कि अदन की खाड़ी में MV मार्लिन लौंडा नाम के जहाज पर हुए हमले के बाद INS विशाखापत्तनम को मदद के लिए भेजा गया है। अटैक के तुरंत बाद जहाज ने मदद के लिए सिग्नल भेजा था।

MV मार्लिन लौंडा की यह तस्वीर भारतीय नौसेना ने जारी की। यह ब्रिटेन का ऑयल टैंकर है।

MV मार्लिन लौंडा की यह तस्वीर भारतीय नौसेना ने जारी की। यह ब्रिटेन का ऑयल टैंकर है।

18 जनवरी को भी जहाज पर हमला हुआ था
18 जनवरी को भी एक अन्य जहाज पर अरब सागर में यमन के पास ड्रोन अटैक हुआ था। जेन्को पिकार्डी नाम के इस जहाज पर मार्शल आइलैंड का फ्लैग लगा हुआ था।

नेवी के मुताबिक, हमले के वक्त जहाज अदन की खाड़ी में यमन के अदन पोर्ट से करीब 111 किमी दूर था। जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिसमें से 9 भारतीय थे। हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। ड्रोन अटैक की सूचना मिलते ही नेवी ने वॉरशिप INS विशाखापट्टनम को मदद के लिए रवाना किया था।

अदन की खाड़ी में जेन्को पिकार्डी नाम के इस जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ।

अदन की खाड़ी में जेन्को पिकार्डी नाम के इस जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ।

हूतियों और समुद्री लुटेरों के हमले बढ़े​​​​​
समुद्र में जहाजों पर हूती विद्रोहियों और समुद्री लुटेरों के हमले का असर भारत पर भी पड़ रहा है। दोनों गुटों ने कई बार भारत आ रहे जहाजों या फिर भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमला किया है। ऐसे कुछ मामलों पर एक नजर…

4 जनवरी 2024
4 जनवरी को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने अरब सागर में लाइबेरिया के फ्लैग वाले लीला नोर्फोक जहाज को हाईजैक कर लिया था। भारतीय नौसेना ने 5 जनवरी को बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को 5-6 समुद्री लुटेरे हथियारों के साथ जहाज पर उतरे थे।

जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने हाईजैक किए गए जहाज को छुड़ाने के लिए वॉरशिप INS चेन्नई और मैरिटाइम पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट P8I को रवाना किया गया था। इसके बाद इसमें सवार 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह फुटेज उस समय का है जब भारतीय नौसेना की बोट हाईजैक हुए जहाज के बेहद करीब पहुंच गई थी।

यह फुटेज उस समय का है जब भारतीय नौसेना की बोट हाईजैक हुए जहाज के बेहद करीब पहुंच गई थी।

23 दिसंबर 2023
इससे पहले 23 दिसंबर को हिंद महासागर में भारत आ रहे मालवाहक जहाज केम प्लूटो पर हमला हुआ था। इसमें 21 भारतीय और एक वियतनामी क्रू मेंबर सवार थे। सऊदी अरब से तेल लेकर भारत आ रहा यह जहाज जापान का था और लाइबेरिया के फ्लैग से ऑपरेट हो रहा था। हमले के वक्त जहाज पोरबंदर तट से 217 नॉटिकल मील (करीब 400 किमी) दूर था।

14 दिसंबर 2023
समुद्री लुटेरों ने माल्टा के एक जहाज को हाईजैक कर लिया था। इसके बाद भारतीय नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को अदन की खाड़ी में हाइजैक हुए जहाज MV रुएन की मदद के लिए भेजा था। जहाज को 6 लोगों ने अगवा किया था।

भारतीय नौसेना ने माल्टा के जहाज से एक नाविक को रेस्क्यू किया था। द मैरीटाइम एग्जीक्यूटिव की रिपोर्ट के मुताबिक हाइजैक हुआ जहाज कोरिया से तुर्किये की तरफ जा रहा था। तभी सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर हमला किया था।

19 नवंबर 2023

वीडियो में हूती विद्रोही हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद जहाज को अगवा करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में हूती विद्रोही हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद जहाज को अगवा करते नजर आ रहे हैं।

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाइजैक कर लिया था। उन्होंने इसका वीडियो भी जारी किया था। यह जहाज तुर्किये से भारत आ रहा था। हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज समझ कर हाइजैक किया था। हूती विद्रोही जिस हेलिकॉप्टर से जहाज पर कूदे थे उस पर फिलिस्तीन का झंडा बना हुआ था।



Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *