Prince Harry US Residency; UK (Britain) Royal Family Dispute | प्रिंस ​​​​​​​हैरी ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन छोड़ा: ​​​​​​​एड्रेस में कैलिफोर्निया का पता लिखवाया; 4 साल से परिवार के साथ अमेरिका में रह रहे


लंदन/कैलिफोर्निया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने साल 2018 में मेगन मार्केल से शादी की थी। (फाइल) - Dainik Bhaskar

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने साल 2018 में मेगन मार्केल से शादी की थी। (फाइल)

प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से विवाद के बीच आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन छोड़ दिया है। हैरी ने अपने ऑफिशियल एड्रेस में ब्रिटेन की जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया का पता लिखवाया है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, टूरिज्म से जु़ड़ी चैरिटी ट्रैवलिस्ट के एक दस्तावेज में प्रिस हैरी के पूरे नाम के साथ उनका प्राइमरी पता कैलिफोर्मिया लिखा था।

इससे पहले तक हैरी हमेशा अपने प्राइमरी पते में ब्रिटेन लिखवाते थे। यह बदलाव 29 जून 2023 को किया गया। हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। पिछले साल 29 जून को ही बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की थी कि हैरी और उनकी पत्नी मेगन अब ब्रिटेन का फ्रॉगमोर कॉटेज छोड़ चुके हैं।

ये फ्रॉगमोर कॉटेज की तस्वीर है। जब भी प्रिंस हैरी पत्नी मेगन के साथ ब्रिटेन आते थे, तो यहीं रुकते थे।

ये फ्रॉगमोर कॉटेज की तस्वीर है। जब भी प्रिंस हैरी पत्नी मेगन के साथ ब्रिटेन आते थे, तो यहीं रुकते थे।

फ्रॉगमोर कॉटेज वही घर है, जिसे 2018 में उनकी शादी पर क्वीन एलिजाबेथ ने गिफ्ट किया था। दरअसल हैरी ने अपनी मेमोयर ‘स्पेयर’ में शाही परिवार को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की थी। इसके बाद हैरी और उनके पिता किंग चार्ल्स के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद चार्ल्स ने हैरी से घर छोड़ने को कहा था।

कैसे टूटा था शाही परिवार

मार्च 2021 में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में मेगन ने शाही परिवार पर नस्लभेद के आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि शाही परिवार उनके बेटे आर्ची को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि उसके जन्म से पहले उन्हें डर था कि कहीं उसका रंग ब्लैक ना हो।

इसके बाद शाही परिवार को एक स्टेटमेंट देना पड़ा था। स्टेटमेंट में कहा गया था कि शाही परिवार रंगभेद से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लेता है।

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने मशहूर टीवी पर्सनैलिटी ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में शाही परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे।

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने मशहूर टीवी पर्सनैलिटी ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में शाही परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे।

‘रॉयल परिवार में जिंदगी काफी अकेली थी’
मेगन ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाही परिवार से जुड़ने के बाद उनकी आजादी काफी कम हो गई थी। रॉयल परिवार में वो काफी अकेला महसूस करने लगी थी। उन्हें दोस्तों के साथ लंच पर जाने की भी इजाजत नहीं थी। मेगन ने कहा था कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मैं जीना नहीं चाहती थीं और मुझे सुसाइड के ख्याल भी आते थे।

मेगन ने आगे कहा था, “उनकी सबसे बड़ी गलती यही थी कि उन्होंने शाही परिवार पर विश्वास किया। शाही परिवार ने वादा किया था कि उन्हें हमेशा सुरक्षित रखा जाएगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।” इंटरव्यू के दौरान प्रिंस हैरी ने भी कहा था कि उन्हें अपने आप और अपनी पत्नी पर गर्व है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के वक्त वो काफी बुरे दौर से गुजरीं थीं।

प्रिंस हैरी ने 10 जनवरी 2023 को आत्मकथा 'स्पेयर' रिलीज की थी।

प्रिंस हैरी ने 10 जनवरी 2023 को आत्मकथा ‘स्पेयर’ रिलीज की थी।

डॉक्यूमेंटरी और किताब से रिश्ते और बिगड़े
​​​
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के 2020 में राजशाही छोड़ते ही ब्रिटेन के राजपरिवार से रिश्ते खराब हो गए थे। इसके बाद पिछले साल नेटफ्लिक्स पर आई प्रिंस हैरी की डॉक्यूमेंटरी और उसके बाद उनकी किताब ‘स्पेयर’ ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को और बढ़ा दिया। किताब और डॉक्यूमेंटरी में प्रिंस हैरी ने कई तरह से राज परिवार की आलोचना की है।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *