After Pakistan, America will now give F-16 to Turkey | पाकिस्तान के बाद अब तुर्किये को F-16 देगा अमेरिका: भारत ने यह विमान खरीदने से मना कर दिया था; विंग कमांडर अभिनंदन ने इसे मार गिराया था


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर F-16 फाइटर जेट्स की है। (फाइल) - Dainik Bhaskar

तस्वीर F-16 फाइटर जेट्स की है। (फाइल)

अमेरिका F-16 फाइटर जेट तुर्किये को देगा। दरअसल, तुर्किये ने स्वीडन को NATO में शामिल करने पर सहमति जताई है। इसके बाद अमेरिकी सरकार ने उसे F-16 जेट्स देना का फैसला किया है। यह जेट्स पाकिस्तान के पास भी हैं। पिछले साल अमेरिका ने इसके रखरखाव के लिए पाकिस्तान को पैकेज भी दिया था। इसे लेकर भारत ने सवाल उठाए थे।

BBC के मुताबिक अमेरिकी सरकार तुर्कियो को 40 नए F-16 लड़ाकू विमानों देगी। यह डील 1.91 लाख करोड़ रुपए में हुई है। डील के तहत तुर्किये के पास पहले से मौजूद 79 F-16 जेट्स के रखराव के लिए किट भी दिए जाएंगे। तुर्किये ने 2021 में अमेरिका से नए F-16 जेट्स मांगे थे।

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (बाएं) स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन (दाएं) के साथ हाथ मिलाते हुए।

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (बाएं) स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन (दाएं) के साथ हाथ मिलाते हुए।

भारत के पास नहीं है F-16 जेट
अमेरिका साल 2000 से F-16 जेट्स भारत को बेचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन भारत ने इन्हें खरीदने से इनकार कर दिया। दरअसल, 1980 के दशक से यह लड़ाकू विमान पाकिस्तान के पास है। अमेरिका और पाकिस्तान की इस डील से भारत नाखुश है। इसलिए आज तक भारत ने अमेरिका से F-16 फाइटर जेट नहीं लिया है।

पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसे थे F-16 फाइटर जेट्स
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक F-16 को दुनिया के भरोसेमंद फाइटर जेट्स में से एक माना जाता है। अमेरिका के अलावा बेल्जियम और पाकिस्तान इनका काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट भारत की सीमा पार करके अंदर घुस आए थे। विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने MiG-21 Bison फाइटर प्लेन से उनका पीछा किया था। इस दौरान अभिनंदन पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे। हालांकि वो पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट को मार गिराने में कामयाब हुए थे।

पाकिस्तान जेट के साथ लड़ाई में विंग कमांडर अभिनंदन ने F-16 को मार गिराया था। इस दौरान उन्हें पाकिस्तान ने बंधक बना लिया था।

पाकिस्तान जेट के साथ लड़ाई में विंग कमांडर अभिनंदन ने F-16 को मार गिराया था। इस दौरान उन्हें पाकिस्तान ने बंधक बना लिया था।

भारत ने कहा था- US और PAK के रिश्ते से किसी का भला नहीं हुआ
8 सिंतबर 2022 को अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर यानी 3,581 करोड़ देने की मंजूरी दी थी। इस बात से नाराज भारत ने अमेरिका और पाकिस्तान रिलेशन्स पर सवाल उठाए थे।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि इस्लामाबाद के वॉशिंगटन के साथ संबंध अमेरिका के हित में नहीं हैं। दोनों के रिश्तों से न ही कभी पाकिस्तान को फायदा हुआ और न ही अमेरिका को। दोनों देशों के रिश्ते आने वाले समय में कितने मजबूत और फायदेमंद हो सकते हैं, इस पर विचार करना चाहिए।

अमेरिका ने भारत के लिए F-21 फाइटर जेट बनाए
भारत कई बार F-16 नहीं खरीदने की बात कह चुका है। इसे देखते हुए F-16 बनाने वाली अमेरिका कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने 2019 में खासतौर पर भारत के लिए F-21 फाइटर जेट्स बनाए। 2023 में बेंगलुरु में हुए एशिया के सबसे बड़े एरोस्पेस एग्जिबिशन में इन्हें डिस्प्ले भी किया गया। हालांकि, भारत ने अभी तक F-21 को भी नहीं खरीदा है।



Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *