Hyderabad Osmania University Protest Photos Update | Girls Hostel Security Breach | हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन: गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा की मांग की, रात को हॉस्टल के बाथरूम में शख्स घुसा था


  • Hindi News
  • National
  • Hyderabad Osmania University Protest Photos Update | Girls Hostel Security Breach

हैदराबाद13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
छात्राओं ने हॉस्टल के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय चाहिए के नारे लगाएं। - Dainik Bhaskar

छात्राओं ने हॉस्टल के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय चाहिए के नारे लगाएं।

हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में शनिवार को छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा का सही बंदोबस्त नहीं होने के आरोप लगाए। छात्राओं ने दावा किया कि 26 जनवरी की रात को हॉस्टल में तीन लोग घुस आए थे, जिनमें से एक हॉस्टल की बाथरूम में छिपा था।

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बताया कि तीन लोग हॉस्टल की बिल्डिंग के दोनों फ्लोर पर एक साथ पहुंचे। इनमें से एक बाथरुम में छिपा था। जब एक छात्रा ने बाथरूम के वेंटीलेटर से बाहर उसके हाथ देखे तो वह घबरा गई और शोर मचाना शुरू कर दिया।

छात्राओं ने ये भी बताया कि हॉस्टल के परिसर की दीवारें कम ऊंचाई की हैं। कोई भी दीवार फांदकर हॉस्टल परिसर में घुस सकता है। यहां सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में भी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।

इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं से पुलिस ने बात की।

इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं से पुलिस ने बात की।

आरोपी को छात्राओं ने पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया इस मामले को लेकर हैदराबाद की DCP रोहिणी प्रियदर्शनी ने जानकारी दी कि श्रीकांत मल्लेशम नाम का व्यक्ति परिसर की दीवार फांदकर पीजी गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया था लेकिन आरोपी को छात्राओं और सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

छात्राओं की मांग पर DCP रोहिणी ने कहा कि हमने छात्राओं से बात कर हॉस्टल परिसर का निरीक्षण किया है। परिसर में कुछ सुरक्षा खामियां पाई जाने के बाद रजिस्ट्रार को जानकारी दी गई है।

वाइस चांसलर ने कहा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है
इस मामले पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी के वाइस चासंलर रविंदर ने कहा कि हॉस्टल और यूनिवर्सिटी में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाएं है। इस साल यूनिवर्सिटी में छात्राओं की संख्या भी बढ़ी हैं। हालांकि छात्राओं के प्रदर्शन को देखते हुए वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन:अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंध से की वार्ता, संतुष्ट नहीं होने पर हॉस्पिटल गेट पर दिया धरना

पिलानी में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं और उनके परिजनों ने हॉस्टल में सुरक्षा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं ने हॉस्टल में सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता नहीं होने के आरोप लगाए।

हंगामे की सूचना के बाद पिलानी थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी ने छात्राओं और अभिभावकों से समझाइश की। छात्राओं का कहना था कि हॉस्टल में सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता नहीं हैं और इस माहौल में वे यहां रह कर कोर्स पूरा नहीं कर सकती। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *