Sri Lanka Indian Tourist Visa Misuse Case; 21 Arrested | Sri Lanka News | श्रीलंका में 21 भारतीय गिरफ्तार: टूरिस्ट वीजा के गलत इस्तेमाल का आरोप, ऑनलाइन मार्केटिंग सेंटर में काम कर रहे थे


कोलंबो12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में श्रीलंका सरकार की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। (प्रतीकात्मक) - Dainik Bhaskar

गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में श्रीलंका सरकार की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। (प्रतीकात्मक)

श्रीलंका में 21 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर टूरिस्ट वीजा के गलत इस्तेमाल का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक- सभी गिरफ्तार भारतीय श्रीलंका में ऑनलाइन मार्केटिंग सेंटर में नौकरी कर रहे थे। यह टूरिस्ट वीजा की शर्तों का उल्लंघन है।

आसान वीजा नियमों का फायदा उठाया

  • श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- श्रीलंका सरकार ने हाल ही में टूरिस्ट वीजा के नियमों को सरल बनाया है। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए भारतीय इसी पर्यटक वीजा पर श्रीलंका गए और वहां एक ऑनलाइन मार्केटिंग सेंटर में नौकरी करने लगे।
  • गिरफ्तार किए गए भारतीयों की उम्र 24 से 25 साल के बीच है। श्रीलंका के अखबार ‘डेली मिरर’ के मुताबिक- डिपार्टमेंट ऑफ इमीग्रेशन ने बताया है कि सभी 21 भारतीयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। कुछ लोगों को नेगोम्बो शहर में एक मकान से गिरफ्तार किया गया। इसी मकान से ऑनलाइन मार्केटिंग सेंटर ऑपरेट किया जा रहा था। यहां से कुछ इक्युपमेंट्स भी बरामद किए गए।
यह तस्वीर 7 मार्च को गिरफ्तार किए गए भारतीयों की है। इनकी संख्या 18 बताई गई थी। यह तस्वीर श्रीलंका में मौजूद इंडियन एम्बेसी ने जारी की थी।

यह तस्वीर 7 मार्च को गिरफ्तार किए गए भारतीयों की है। इनकी संख्या 18 बताई गई थी। यह तस्वीर श्रीलंका में मौजूद इंडियन एम्बेसी ने जारी की थी।

नियम क्या हैं

  • श्रीलंकाई वीजा नियमों में साफ किया गया है कि टूरिस्ट वीजा पर आने वाले लोग किसी भी तरह का रोजगार नहीं कर सकते। श्रीलंकाई सरकार ने कुछ खास देशों के लोगों को 31 मार्च तक वीजा नियमों में राहत दी है। इसका मकसद टूरिज्म सेक्टर को पटरी पर लाना है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक- गिरफ्तार किए गए सभी भारतीय फरवरी और मार्च में ही श्रीलंका आए थे।
14 फरवरी 2018 को श्रीलंका में 23 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। डिपार्टमेंट ऑफ इमीग्रेशन के मुताबिक- इनमें से 9 ज्योतिष से जुड़ा काम कर रहे थे। (प्रतीकात्मक)

14 फरवरी 2018 को श्रीलंका में 23 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। डिपार्टमेंट ऑफ इमीग्रेशन के मुताबिक- इनमें से 9 ज्योतिष से जुड़ा काम कर रहे थे। (प्रतीकात्मक)

पहले भी हुई है गिरफ्तारी

  • 14 फरवरी 2018 को श्रीलंका में 23 भारतीयों को इसी तरह से गिरफ्तार किया गया था। ये सभी टूरिस्ट वीजा पर श्रीलंका आए थे। डिपार्टमेंट ऑफ इमीग्रेशन के मुताबिक- गिरफ्तार किए गए लोगों में से 9 ज्योतिष से जुड़ा काम कर रहे थे। बाकी कपड़ों का कारोबार करते थे।
  • इसके बाद 2020 में 7 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहे थे।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *