Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates 14 february | आज शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 520 अंक फिसलकर 71,035 पर खुला, पेटीएम का शेयर 8% से ज्यादा टूटा


मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (14 फरवरी) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 520 अंक की गिरावट के साथ 71,035 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 165 अंक की गिरावट रही, ये 21,578 के स्तर पर ओपन हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और सिर्फ 1 में तेजी देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर में 8% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रहा है।

पेटीएम के शेयर का हाल सुबह 9:22 बजे का है।

पेटीएम के शेयर का हाल सुबह 9:22 बजे का है।

विभोर स्टील ट्यूब्स के IPO में निवेश का मौका
विभोर स्टील ट्यूब्स का IPO 13 फरवरी से खुल चुका है। ये IPO आम निवेशकों के लिए 15 फरवरी तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 141 रुपए से लेकर 151 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इस इश्यू का साइज 72.17 करोड़ रुपए है।।

इस IPO का लॉट साइज 99 शेयरों है। एक लॉट की बोली लगाने के लिए आपको कम से कम 14,949 रुपए का निवेश करना होगा। इस शेयर की लिस्टिंग 20 फरवरी, 2024 को NSE और BSE पर होने की संभावना है।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 13 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 482 अंक की तेजी के साथ 71,555 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 127 अंक की तेजी रही, ये 21,743 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिली थी।



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *