CBDT Direct Tax Collection 2023 Statistic Update | Tax Refund | सरकार ने 10 फरवरी तक ₹18.38 लाख करोड़ डायरेक्ट-टैक्स वसूला: ₹2.77 लाख करोड़ रिफंड भी जारी किया, पिछले साल 15.67 लाख करोड़ कलेक्ट किया था


नई दिल्ली51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष (2023-24) के लिए डायरेक्ट टैक्स कलेक्श का टारगेट ₹19.45 लाख करोड़ रखा है। - Dainik Bhaskar

सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष (2023-24) के लिए डायरेक्ट टैक्स कलेक्श का टारगेट ₹19.45 लाख करोड़ रखा है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के प्रोविजनल आंकडे जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष (2023-24) में 10 फरवरी तक ₹18.38 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स वसूला है।

10 फरवरी 2024 तक का यह कलेक्शन पिछले वित्त वर्ष के इसी अवधि के मुकाबले 17.30% ज्यादा है। एक साल पहले यानी 10 फरवरी 2023 तक सरकार ने 15.67 लाख करोड़ रुपए डायरेक्ट टैक्स वसूला था। यह कलेक्शन वित्त वर्ष 2022 के मुकाबले 24.09% ज्यादा था।

FY-24 में कलेक्शन रिवाइज्ड टारगेट का 80.23%
वहीं इस साल का कलेक्शन सरकार की ओर से रिवाइज किए गए टारगेट का 80.23% है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के टारगेट को 18.23 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 19.45 लाख करोड़ कर दिया था।

रिफंड के बाद नेट कलेक्शन ₹15.60 लाख करोड़ रहा
वहीं रिफंड को छोड़कर नेट कलेक्शन पिछले साल के समान अवधि के मुकाबले 20.25% बढ़कर ₹15.60 लाख करोड़ रहा है। सरकार ने 1 अप्रैल से 10 फरवरी के बीच ₹2.77 लाख करोड़ का टैक्स रिफंड भी जारी किया है। पिछले महीने यानी 11 जनवरी तक सरकार ने ₹14.70 लाख करोड़ नेट डायरेक्ट टैक्स वसूला था।

पर्सनल इनकम टैक्स में सालाना आधार पर 26.91% ग्रोथ
जहां तक अलग-अलग कैटेगरी में टैक्स कलेक्शन की बात है, तो रिफंड एडजस्ट करने के बाद नेट कॉर्पोरेट इनकम टैक्स (CIT) में सालाना आधार पर 13.57% की ग्रोथ हुई है। जबकि नेट पर्सनल इनकम टैक्स (PIT) पिछले साल से 26.91% ज्यादा कलेक्ट हुआ है।

FY23 में टोटल ₹19.72 लाख करोड़ वसूला था
सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में टोटल ₹19.72 लाख करोड़ और 2021-22 में 16.36 लाख करोड़ रुपए डायरेक्ट टैक्स वसूला था।

डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स में अंतर
डायरेक्ट टैक्स वो टैक्स है जिसे सीधे आम आदमी से वसूला जाता है। डायरेक्ट टैक्स में कॉर्पोरेट और पर्सनल इनकम टैक्स आता है। शेयर या दूसरे संपत्तियों पर लगने वाला टैक्स भी डायरेक्ट टैक्स की श्रेणी में आता है।

जो टैक्स सीधे आम जनता से नहीं लिया जाता, लेकिन उसकी वसूली दूसरे माध्यम से आम जनता से ही होती है, उसे इनडायरेक्ट टैक्स कहा जाता है। इसमें एक्साइज ड्यूटी, कस्टम ड्यूटी, GST शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *