UK tech tycoon among six missing after yacht sinks। Bayesian। Mike Lynch | इटली के करीब तूफान में डूबा 184 फीट लग्जरी जहाज: 1 की मौत, ब्रिटेन के बिल गेट्स कहे जाने वाले बिजनेसमैन समेत 6 लापता


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटली में सिसिली आइलैंड के पास सोमवार सुबह बेयेसियन नाम की एक लग्जरी शिप डूब गई। 184 फीट लंबे शिप पर 22 लोग सवार थे। इसमें 10 क्रू मेंबर और 12 पैसेंजर थे। पैसेंजर्स में अमेरिकी, ब्रिटिश और कनाडाई लोग थे।

न्यूयॉर्क टाईम्स के मुताबिक एक शख्स की मौत हो गई है और 6 लोग लापता हैं। जिसका शव मिला है वो शिप का रसोईया है। लापता होने वाले लोगों में ब्रिटेन के मशहूर सॉफ्टवेयर बिजनेसमैन माइक लिंच और उनकी 18 साल की बेटी हन्नाह भी शामिल हैं।

बिजनेसमैन लिंच की पत्नी एंजेला बैकारेस को बचा लिया गया है। वह डूबे जहाज बेयेसियन की मालकिन थीं।

बेयेसियन जहाज 2008 में बनकर तैयार हुई। हादसे के वक्त इसकी मालकिन भी इस पर सवार थी।

बेयेसियन जहाज 2008 में बनकर तैयार हुई। हादसे के वक्त इसकी मालकिन भी इस पर सवार थी।

15 लोगों को बचाया गया, 1 साल की बच्ची भी शामिल
इतावली कोस्टगार्ड के एक अधिकारी ने बीबीसी से बताया कि सुबह 5 बजे एक तूफान आया जिससे टकराकर शिप डूब गया। शिप सिसली की राजधानी पलेर्मो से करीब 18 किमी दूर लंगर डाले खड़ा था।

ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि शिप कैसे डूबी। कई क्रू मेंबर्स अभी हॉस्पीटल में भर्ती हैं। उनसे बात करने के बाद ही कुछ जानकारी मिल पाएगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हवाओं के कारण नाव का एक मैस्ट (मस्तूल) टूट गया, जिससे शिप का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

कोस्टगार्ड के अधिकारी ने बताया कि शिप के पास ही नीदरलैंड का एक और जहाज था जिसने 15 लोगों की जान बचाने में मदद की। जिंदा बचाए गए लोगों में 1 साल की बच्ची भी शामिल है जिसे उसे माता-पिता के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेयेसियन जहाज का मस्तूल दुनिया में सबसे बड़ा था। 184 फीट लंबे इस शिप का मस्तूल 246 मीटर था। इसी के टूटने से जहाज डूबा।

बेयेसियन जहाज का मस्तूल दुनिया में सबसे बड़ा था। 184 फीट लंबे इस शिप का मस्तूल 246 मीटर था। इसी के टूटने से जहाज डूबा।

ब्रिटेन के बिल गेट्स कहे जाते थे माइक लिंच, HP ने केस किया
लापता माइक लिंच (59) को लंबे समय तक ब्रिटेन का बिल गेट्स कहा जाता रहा। उन्होंने 1996 में एक सॉफ्टवेयर कंपनी ऑटोनॉमी कॉरपोरेशन की स्थापना की थी। ये कंपनियों का डेटा का विश्लेषण करती थी। उनकी कंपनी ने खूब तरक्की की। इस वजह से उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून का आर्थिक सलाहकार भी बनाया गया।

वहीं, ऑटोनॉमी की सफलता को देख 2011 में कंप्यूटर बनाने वाली HP कंपनी ने इसे 11.7 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। ये उस समय यूरोप का सबसे बड़ा तकनीकि सौदा था। हालांकि कुछ ही समय बाद उनपर HP ने धोखा देने का इल्जाम लगाया। HP का आरोप था कि लिंच ने उन्हें कंपनी जरूरत से ज्यादा में बेची है। लिंच को 5 बिलियन डॉलर लौटाने चाहिए।

HP ने लिंच को अमेरिका में प्रत्यर्ण करने की अपील की। ये केस 12 साल तक चला। मई 2023 में उन्हें अमेरिका जाना पड़ा। वे 13 महीने तक सैन फ्रैंसिस्को जेल में नजरबंद रहे। लिंच ने दलील दी कि उनकी कंपनी को HP ने पसंद किया था और तभी खरीदा था। उन्होंने इसके लिए न कोई साजिश रची थी और न ही कोई धोखाधड़ी की।

माइक लिंच के साथ जहाज पर उनकी पत्नी भी थीं। वे हादसे में सलामत बच गई हैं।

माइक लिंच के साथ जहाज पर उनकी पत्नी भी थीं। वे हादसे में सलामत बच गई हैं।

जून 2024 में बरी हुए, अभी भी 500 मिलियन संपत्ति के मालिक
लिंच जून 2024 में सभी 15 आरोपों से बरी हो गए। अगर वे धोखाधड़ी में वे दोषी पाए जाते तो उन्हें 25 साल अमेरिकी जेल में बिताना पड़ता। हालांकि 12 साल तक कोर्ट केस में फंसे रहने के कारण उनका काफी नुकसान हुआ।

जेल से रिहा होने के बाद लिंच ने कहा कि वे अमेरिका और ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि के कारण फंसे। उन्होंने कहा कि इस कानून की वजह से एक अमेरिकी वकील के पास ब्रिटिश पुलिस से ज्यादा ताकत है। वह चाहकर भी ब्रिटिश नागरिक की किसी फर्जी केस में हिफाजत नहीं कर सकता।

साल 2004 की संडे टाइम्स रिच लिस्ट के मुताबिक लिंच की संपत्ति करीब 500 मिलियन पाउंड (5.4 हजार करोड़ रुपए) बताई गई।

टाइटैनिक दिखाने गई पनडुब्बी अटलांटिक में 2 दिन से लापता:ब्रिटिश अरबपति, 2 पाकिस्तानी समेत 5 टूरिस्ट सवार, इसमें सिर्फ 96 घंटे की ऑक्सीजन

टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली टूरिस्ट पनडुब्बी ‘टाइटेन’ रविवार को अटलांटिक महासागर में लापता हो गई। टाइटेन पनडुब्बी में एक पायलट और 4 पैसेंजर्स सवार थे। इनमें ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी हामिश हार्डिंग और पाकिस्तान के बिजनेसमैन शहजादा दाऊद अपने बेटे के साथ मौजूद हैं। सबमरीन को ढूंढने के लिए अमेरिका और कनाडा के जहाज और प्लेन्स को भेजा गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *