Russia Ukraine War Situation Update; Vladimir Putin | Kursk Land Seized | रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा: 28 गांवों को छीना, पुतिन ने यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने का आदेश दिया


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन ने रूस 1,000 वर्ग किमी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर लिया है। CNN के मुताबिक एक सप्ताह पहले यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला किया था। इसके बाद से वे कुर्स्क के करीब 28 गांवों पर कब्जा कर चुके हैं।

रूस के कुर्स्क इलाके में सातवें दिन भी यूक्रेनी हमला जारी है। यूक्रेनी सेना 6 अगस्त को कुर्स्क इलाके में घुस गई थी। रूस ने दावा किया कि टैंकों और तोपखानों से लैस करीब 1 हजार यूक्रेनी सैनिक कुर्स्क में दाखिल हुए। इसके बाद रूस ने 8 अगस्त को ही इलाके में इमरजेंसी लगा दी थी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे यूक्रेन की उकसाने वाली हरकत बताया है। उन्होंने अपने रक्षा अधिकारियों को यूक्रेनी सेना को रूसी इलाके से खदेड़ने का आदेश दिया है।

मैप में कुर्स्क की लोकेशन देखिए…

कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के हमले के बाद का नजारा।

कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के हमले के बाद का नजारा।

कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के हमले के बाद मलबे को देखता रूसी नागरिक।

कुर्स्क में यूक्रेनी सेना के हमले के बाद मलबे को देखता रूसी नागरिक।

कुर्स्क में टैंक के साथ यूक्रेनी सैनिक।

कुर्स्क में टैंक के साथ यूक्रेनी सैनिक।

यूक्रेनी सैनिकों के हमले के बाद रूसी नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।

यूक्रेनी सैनिकों के हमले के बाद रूसी नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।

कुर्स्क में यूक्रेनी हमले के बाद बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

कुर्स्क में यूक्रेनी हमले के बाद बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

रूस में 30 किमी अंदर घुसी रूसी सेना, कई गांवों पर कब्जा
रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने सोमवार को कुर्स्क के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कुर्स्क के प्रमुख एलेक्सी स्मिरनोव ने पुतिन को बताया कि उनके इलाके में कई बस्तियों पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी हमले में 12 रूसी नागरिक भी मारे गए हैं। 121 लोग घायल हुए हैं।

स्मिरनोव ने कहा कि यूक्रेनी सेना रूस में 30 किमी भीतर तक घुस चुकी है। बैठक में शामिल यूक्रेनी सैन्य प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की ने पुतिन से कहा कि लगभग 386 वर्ग मील (1,000 वर्ग किलोमीटर) रूसी इलाके पर यूक्रेन ने कंट्रोल कर लिया है।

स्मिरनोव ने कहा कि 121,000 रूसी लोगों को उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना के कब्जे वाले इलाकों में करीब 2,000 रूसी नागरिक अभी भी मौजूद हैं।

कुर्स्क के नजदीक बसे बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन सीमा के सबसे निकट क्रास्नोयार्स्क जिले से 11,000 लोग सुरक्षित जगह पर चले गए हैं। बाकी लोगों को भी ले जाया जा रहा है।

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। यूक्रेनी सैनिकों के सामने रूसी सैनिकों ने सरेंडर किया है ऐसा दावा किया जा रहा है।

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। यूक्रेनी सैनिकों के सामने रूसी सैनिकों ने सरेंडर किया है ऐसा दावा किया जा रहा है।

पुतिन बोले- यूक्रेन के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन, रूसी इलाके पर कब्जा कर सीजफायर समझौते के लिए अपना पक्ष मजबूत करना चाहता है, लेकिन हम उन लोगों के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। पुतिन ने यूक्रेन पर रूसी नागरिकों की हत्या करने और न्यूक्लियर पावर प्लांट के नजदीक हमला करने का आरोप लगाया।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *