मुंबई45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चाइनीज टेक कंपनी रियलमी ने बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन सीरीज ‘रियलमी 13 प्रो’ लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन ‘रियलमी 13 प्रो’ और ‘रियलमी 13 प्रो+’ लॉन्च किया है।
स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल सोनी का कैमरा, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 5,200mAh बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके अलावा ‘रियलमी वॉच S2’ और ‘रियलमी बड्स T310’ भी पेश किया है।
रियलमी 13 प्रो+: स्टोरेज और प्राइस
रियलमी 13 प्रो+ | प्राइस | ऑफर प्राइस |
8GB/256GB | ₹32,999 | ₹29,999 |
12GB/256GB | ₹34,999 | ₹31,999 |
12GB/512GB | ₹36,999 | ₹33,999 |
रियलमी 13 प्रो: स्टोरेज और प्राइस
रियलमी 13 प्रो | प्राइस | ऑफर प्राइस |
8GB/128GB | ₹26,999 | ₹23,999 |
8GB/256GB | ₹28,999 | ₹25,999 |
12GB/512GB | ₹31,999 | ₹28,999 |
रियलमी 13 प्रो सीरीज 5G: स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले : रियलमी 13 प्रो में 20Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल HD+ कर्व OLED दी गई है। वहीं रियलमी 13 प्रो+ में AMOLED दी गई है। दोनों की पीक ब्राइटनेस 1080 x 2412 है।
- रियर कैमरा: फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए रियलमी 13 प्रो+ के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-701 और 50 मेगापिक्सल सोनी पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया है। वहीं, रियलमी 13 प्रो में 50MP+8MP का डुअल कैमरा दिया गया है।
- फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 13 प्रो सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा कंपनी ने दिया है।
- प्रोसेसर : परफॉर्मेंस के लिए 13 प्रो सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 SoC चिपसेट दिया गया है, जो एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- बैटरी और चार्जिंग : पावर बैकअप के लिए रियलमी 13 प्रो+ में कंपनी ने 80W सुपर-VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी दिया है। जबकि रियलमी 13 प्रो में समान बैटरी पावर के साथ 45W सुपर-VOOC चार्जर मिल रहा है।
‘रियलमी 13 प्रो’ सीरीज: स्पेसिफिकेशंस
रियलमी 13 प्रो | रियलमी 13 प्रो+ | |
डिस्प्ले | 6.7″ FHD+ OLED | 6.7″ FHD+ AMOLED |
रिफ्रेश रेट | 120Hz | 120Hz |
रेजोल्यूशन | 1080 x 2412 | 1080 x 2412 |
पीक ब्राइटनेस | 2000 नीट्स | 2000 नीट्स |
मेन कैमरा | 50MP+8MP | 50MP+50MP |
सेल्फी कैमरा | 32MP | 32MP |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 SoC | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 SoC |
OS | एड्रॉयड 14 | एड्रॉयड 14 |
बैटरी और चार्जिंग | 5,200mAh; 45W सुपर-VOOC | 5,200mAh; 80W सुपर-VOOC |
रियलमी वॉच S2:
रियलमी बड्स T310′
{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}
Source link