Kannada star darshan thugudeepa will not get home cooked food in jail | जेल में कन्नड़ स्टार को नहीं मिलेगा घर का खाना: बेंगलुरु कोर्ट ने ठुकराई मांग, कहा-बाकी कैदियों जैसा ही खाना मिलेगा; फैन की हत्या के आरोपी हैं दर्शन

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थुगुदीपा को जेल मे घर का खाना नहीं मिलेगा। बेंगलुरु कोर्ट ने कन्नड़ फिल्म स्टार की याचिका जिसमें उन्होंने जेल में घर का बना खाने की मांग की थी, उसे खारिज कर दिया है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान, दर्शन के वकील ने दलील दी कि एक्टर होने के नाते दर्शन को हेल्दी डाइट फॉलो करना जरुरी है ताकि वो अपनी फिजीक और मस्कुलर बॉडी मेंटेन कर सकें। अभी जेल में उन्हें जो खाना दिया जा रहा है उससे उन्हें प्रॉपर न्यूट्रीशन नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से उन्हें डायरिया और अन्य पेट संबंधी बीमारियां भी हो रही हैं।

पुलिस कस्टडी में दर्शन।

पुलिस कस्टडी में दर्शन।

दर्शन की ओर से दी गई इस दलील पर स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पी प्रसन्ना कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दर्शन को जेल में कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाना चाहिए।

इसके बाद दर्शन की सारी दलीलों को खारिज करते हुए बेंगलुरु कोर्ट ने उन्हें घर का बना खाना खाने समेत अन्य सुविधाएं देने से इनकार कर दिया और साफ कहा कि कन्नड़ एक्टर को परपन्ना अग्रहारा जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। उन्हें जेल में बंद बाकी कैदियों की तरह ही खाना दिया जाएगा।

11 जून से जेल में हैं दर्शन

दर्शन इन दिनों 33 साल के फैन रेणुकास्वामी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं। अब तक पुलिस इन्वेस्टिगेशन में इस मर्डर से जुड़ी यह जानकारी सामने आई है कि 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था।

जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

पवित्रा गौड़ा और दर्शन।

पवित्रा गौड़ा और दर्शन।

पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजता था रेणुकास्वामी

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

मृतक रेणुकास्वामी।

मृतक रेणुकास्वामी।

पुलिस को 9 जून को मिली रेणुकास्वामी की लाश

9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के पास रेणुकास्वामी की लाश मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

इसके बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। इस मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोग सलाखों के पीछे हैं।



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source by [author_name]

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *