Modi sat on a golf cart, Putin drove one | पुतिन ने मोदी को गोल्फ कार्ट पर बिठाकर घुमाया: रूसी राष्ट्रपति ने दिखाया अपना अस्तबल, रूस में मोदी-पुतिन मुलाकात के 12 मोमेंट्स


मॉस्को3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुतिन और मोदी के बीच कल ही अनौपचारिक बातचीत हुई थी। रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम के लिए सोमवार रात प्राइवेट डिनर भी रखा था। - Dainik Bhaskar

पुतिन और मोदी के बीच कल ही अनौपचारिक बातचीत हुई थी। रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम के लिए सोमवार रात प्राइवेट डिनर भी रखा था।

PM मोदी 5 साल बाद सोमवार शाम रूस पहुंचे। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। कुछ ही घंटे बाद मोदी, पुतिन के पर्सनल आवास नोवो-ओगारियोवो पर थे, जहां पर राष्ट्रपति ने उनका बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया।

रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम के लिए प्राइवेट डिनर भी रखा था। मौके पर दोनों की अनौपचारिक बातचीत भी हुई। दोनों नेता दुभाषिए की मदद से एक दूसरे का हालचाल लेते दिखे। पुतिन ने मोदी से कहा कि आपको देखकर बहुत खुशी हुई है। डिनर के बाद पुतिन ने मोदी को गोल्फ कार्ट में बिठाया और उसे खुद ड्राइव किया। इसके बाद दोनों पार्क में टहलते हुए दिखे।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात के कई ऐसे मोमेंट्स बने जिनकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। पीएम मोदी के मॉस्को पहुंचने से लेकर उनकी प्रवासी भारतीयों से मुलाकात तक के इन मोमेंट्स पर एक नजर…

PM मोदी सोमवार शाम मॉस्को एयरपोर्ट पर उतरे जहां उनका स्वागत रूसी उप-प्रधानमंत्री डेनिस मांटुरोव ने किया।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद पीएम मोदी मोदी कार्लटन होटल पहुंचे जहां पर उनका स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीय मौजद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान होटल परिसर में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

पुतिन ने अपने आधिकारिक आवास नोवो-ओगारियोवो मे पीएम मोदी की आगवानी की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी का स्वागत गले लगाकर किया। PM मोदी ने पुतिन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझाकर लिखा- मेरी मेजबानी के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार। कल भी हमारी बातचीत का इंतजार है, जो निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी।

अपने आवास पर पुतिन ने पीएम मोदी से कहा, ‘प्रिय मित्र, आपका हार्दिक स्वागत है। आपको देखकर बहुत खुशी हो रही है। हमारे बीच औपचारिक बातचीत कल होने वाली है। आज अनौपचारिक रूप से हम घर के वातावरण में उन्हीं मामलों पर बातचीत कर सकते हैं।’

पीएम मोदी ने प्राइवेट डिनर पर पुतिन से कहा, ‘आपने मुझे अपने घर पर बुलाया। आज की शाम हम साथ में गप्पे मारे, इसलिए आपने ये तय किया। अपने घर पर बुलाने के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।’

राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। पुतिन ने कहा- मैं आपको फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं। यह आपके कई वर्षों के काम का परिणाम है। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, आप जानते हैं कि भारत और वहां के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कैसे काम किया जाए। इसका परिणाम भी दिखा है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

प्राइवेट डिनर के बाद पुतिन और पीएम मोदी राष्ट्रपति आवास के पास टहलते भी नजर आए। यूं तो PM मोदी और पुतिन के बीच बातचीत दुभाषिये के जरिए हो रही थी। हालांकि जब ये दोनों नेता बगीचे की ओर चल रहे थे तो उनके बीच सीधी बातचीत भी हुई। शायद दोनों अंग्रेजी में बातचीत कर रहे थे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी गोल्फ कार्ट में सवारी करते दिखे। राष्ट्रपति पुतिन ड्राइव की।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को अपना घोड़ों का अस्तबल भी दिखाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी सांस्कृतिक मंडली के कलाकारों के साथ बातचीत की। उन्होंने कलाकारों से पूछा, ‘आप कितने सालों से डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं?’ जवाब में, कलाकारों ने कहा कि कुछ ने 10 तो कुछ ने 30 साल तक प्रैक्टिस की है।

मंगलवार सुबह PM मोदी प्रवासी भारतीयों से मिले। उन्होंने लोगों का हालचाल भी पूछा। मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत जो ठान लेता है वो पूरा करके ही रहता है। आज का भारत चंद्रयान को वहां पहुंचाता है, जहां दुनिया का कोई देश पहुंचा ही नहीं है। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *