Indonesian Woman Swallowed By Python Near Home, Husband Found Slipper, Pants | इंडोनेशिया में महिला को 30 फुट के अजगर ने निगला: बच्चे के लिए दवा लेने गई थी, लोगों ने सांप का पेट काटकर निकाला शव


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लोगों को अजगर का पेट मोटा लगा। इसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि महिला को अजगर ने निगल लिया - Dainik Bhaskar

लोगों को अजगर का पेट मोटा लगा। इसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि महिला को अजगर ने निगल लिया

इंडोनेशिया में एक महिला को 30 फुट लंबे अजगर ने निगल लिया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक घटना सुलावेसी प्रांत के सितेबा गांव की है। महिला का नाम सिरियाती है, जो मंगलवार की सुबह अपने बीमार बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

जब सिरियाती कई घंटों बाद भी नहीं लौटी तो उसके पति आदियासा ने उसे ढूंढना शुरू किया। आदियासा को घर से 500 मीटर की दूर पर उसकी चप्पल और कपड़े के टुकड़े मिले। इसके बाद उसने पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सिरियाती को ढूंढने लगी। इस दौरान उन्हें घर के रास्ते से 10 मीटर दूर पर एक लंबा अजगर दिखाया। अजगर का पेट का काफी मोटा दिखाई दे रहा था। इसके बाद लोगों ने अजगर का पेट काटकर महिला की लाश बाहर निकाली।

सुलावेसी में पिछले महीने भी अजगर ने एक महिला को निगल लिया था।

सुलावेसी में पिछले महीने भी अजगर ने एक महिला को निगल लिया था।

पिछले महीने भी एक अजगर ने महिला को निगला था
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले महीने भी इस इलाके में 50 साल की फरीदा को अजगर निगल लिया था। फरीदा बाजार जाते समय लापता हो गई थी। दो दिन बात वह अजगर के पेट में मिली थी। अब सिरियाती का शव मिलने से लोग दहशत में है।

पिछले साल भी एक अजगर ने एक किसान को निगल लिया था। इसके बाद लोगों ने उस 4 मीटर लंबे अजगर को मार डाला था। सुलावेसी के मुना शहर में 2018 में एक 54 साल की महिला को 7 मीटर लंबे अजगर ने निगल लिया था।

लोगों ने बताया कि शहर का रास्ता जंगल से होते हुए जाता है इसलिए यहां इस प्रकार घटनाएं होती है।

ये खबरें भी पढ़े…

इंडोनेशिया में कोल्ड लावा से 3 दिन में 41 मौतें:मरने वालों में 2 बच्चे भी; बाढ़-लैंडस्लाइड से सैकड़ों घर-मस्जिद तबाह, PHOTOS

इंडोनेशिया के सुमात्रा आईलैंड में 11 मई से हो रही भारी बारिश से अब बाढ़ आ गई है। इससे कई इलाकों में लैंडस्लाइड हुई। चट्टानों और पहाड़ों के पत्थर-मलबे के साथ ही ज्वालामुखी का ठंडा लावा भी रिहायशी इलाकों तक पहुंचकर तबाही मचा रहा…यहां पढ़े पूरी खबर

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी देखने गई महिला पहाड़ी से गिरी, मौत:75 मीटर ऊंचाई पर फोटो खींच रही थी, गाइड ने वहां जाने से मना किया था

इंडोनेशिया के माउंट रुआंग में 17 अप्रैल से लगातार ज्वालामुखी विस्फोट हो रहे हैं। ज्वालामुखी को देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आ रहे हैं। इस बीच 22 अप्रैल को एक चीनी महिला की ज्वालामुखी को देखने के दौरान मौत हो गई…यहां पढ़े पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *