Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates | 5 June | सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट: ये 72,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा, हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 6% चढ़ा


मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निफ्टी में करीब 30 अंक की तेजी है। ये 21,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 6% की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं एशियन पेंट्स के शेयर में भी आज 4% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं BPCL के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट है।

कल 4,389 अंक टूटा था सेंसेक्स
लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन कल यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 1,379 अंक (5.93%) की गिरावट रही, ये 21,884 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 शेयरों में तेजी रही। NTPC और SBI के शेयरों में करीब 15% की गिरावट रही। LT, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5.74% की तेजी रही।

2020 के बाद कल सबसे बड़ी गिरावट रही
मई 2020 के बाद कल बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के कारण बाजार 5.94% टूटा था। 30 अप्रैल को सेंसेक्स 33,717 के स्तर पर था जो 4 मई को 2002 अंक गिरकर 31,715 के स्तर पर आ गया था। 1, 2 और 3 मई 2020 को शेयर बाजार बंद था।

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के IPO का आखिरी दिन
क्रोनॉक्स लैब साइंसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज आखिरी दिन है। ये 3 जून को ओपन हुआ था। इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 110 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹129- ₹136 प्रति शेयर तय किया है।

यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹136 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,960 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1430 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,480 इन्वेस्ट करने होंगे।



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *