Delhi Police arrest man in connection with brutal murder of woman in Shakur Basti | दिल्ली में प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन काटी: शरीर में 20 जगह चाकू से गोदा, प्राइवेट पार्ट के पास भी घाव; आरोपी अरेस्ट


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Police Arrest Man In Connection With Brutal Murder Of Woman In Shakur Basti

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस ने शकूर बस्ती इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी महिला का प्रेमी है। दोनों डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे।

घटना 25 जनवरी की है। जब शकूर बस्ती इलाके में रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव मिला। महिला की गर्दन कटी हुई थी। शरीर में 20 जगह चाकू से वार किया गया था। प्राइवेट पार्ट के पास भी घाव थे। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब 300 सीसीटीवी कैमरों से करीब 100 घंटे की रिकॉर्डिंग खंगाली। तब जाकर आरोपी की पहचान हो पाई और उसे अरेस्ट किया गया।

बिहार में मुलाकात, दिल्ली में दोस्ती फिर मर्डर
पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि, आरोपी का नाम पांडव कुमार है और वह दिल्ली का रहने वाला है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था और पिछले डेढ़ साल से उसकी महिला से दोस्ती थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और महिला की पहली मुलाकात उसके पैतृक गांव बिहार में हुई था। जहां महिला अपनी बड़ी बहन की शादी में गई थी।

महिला के अफेयर होने का शक हुआ
बाद में दोनों में जान-पहचान बढ़ी और दोनों रिलेशन में आ गए। इस बीच कुछ महीनों से आरोपी को महिला पर शक होने लगा। उसे लगा कि महिला का दूसरी जगह अफेयर चल रहा है। जिसके बाद आरोपी ने बदला लेने के लिए महिला की हत्या की साजिश रची।

दुकान से दो चाकू खरीदे, ब्लेड से भी किया वार
पुलिस के मुताबिक, अपनी योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने रानी बाग बाजार में एक दुकानदार से दो चाकू खरीदे। फिर महिला को दिल्ली के बुध विहार नाले पर बुलाया। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई और आरोपी ने महिला को साथ में रहने के लिए कहा, जब उसने मना कर दिया तो उसे रेलवे यार्ड ले जाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया, महिला के शरीर पर करीब 20 जगह चाकू से वार किया गया था। उसकी गर्दन कटी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना टूटा हुआ चाकू और खून से सना शेविंग ब्लेड मिला था।

पुलिस ने रास्ते ट्रैक करके आरोपी को पकड़ा
शव मिलने के बाद रानी बाग पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस ने लगभग 100 घंटे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान आरोपी के रास्ते को ट्रैक किया गया और कुछ मुखबिरों से संदिग्ध की पहचान की गई, जिसे सोमवार को अरेस्ट कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…

पति ने तकिए से मुंह दबाकर की SDM की हत्या:डिंडौरी में नापित की मौत मामले में खुलासा, सबूत छुपाने कपड़ों को वाशिंग मशीन में धोया

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला SDM निशा नापित की हत्या उसके पति मनीष शर्मा ने की थी। उसने तकिए से मुंह दबाकर पत्नी को मार डाला। पुलिस इस मामले में 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *