Papua New Guinea Landslide Rescue Operation Photos Update | Port Moresby | पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड से 100 की मौत: मलबे के नीचे दबे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज; एक दिन पहले आया था भूकंप


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पापुआ न्यू गिनी के काओकलाम गांव में कच्चे मकान होने ज्यादा जान गई। - Dainik Bhaskar

पापुआ न्यू गिनी के काओकलाम गांव में कच्चे मकान होने ज्यादा जान गई।

पापुआ न्यू गिनी के काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC के मुताबिक, लैंडस्लाइड पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर एंगा प्रांत के गांव में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे हुआ। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, काओकलाम में पहाड़ के खिसकने से ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरा गांव सो रहा था इसलिए उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। वहां कई लोग अभी भी जमीन के नीचे दबे हुए हैं।

इसके अलावा, लैंडस्लाइड ने काओकलाम गांव से शहर जाने वाले रास्ते को भी ब्लॉक कर दिया है। पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मदद करने की अपील की है। काओकलाम के निवासी निंगा रोल ने ABC को बताया कि इस लैंडस्लाइड में उनके परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है।

लैंडस्लाइड की तस्वीरें देखे…

लैंडस्लाइड से काओकलाम गांव में अभी कई लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं।

लैंडस्लाइड से काओकलाम गांव में अभी कई लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं।

पापुआ न्यू गिनी के काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड से तबाह

पापुआ न्यू गिनी के काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड से तबाह

लैंडस्लाइड से गांव के ऊपर पहाड़ का मलबा आया।

लैंडस्लाइड से गांव के ऊपर पहाड़ का मलबा आया।

मौके पर रेस्क्यू टीम मलबे से लोगों की तलाश कर रही है।

मौके पर रेस्क्यू टीम मलबे से लोगों की तलाश कर रही है।

कच्चे घर होने के कारण लोगों की जान गई।

कच्चे घर होने के कारण लोगों की जान गई।

काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड के बाद लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।

काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड के बाद लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।

लैंडस्लाइड से एक दिन पहले भूकंप आया था
लैंडस्लाइड से पहले पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए थे। भूकंप फिन्सचाफेन से 39 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप गुरुवार (23 मई) को सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर आया था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी पापुआ न्यू गिनी में भूकंप की पुष्टि की थी।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *