Priyanka Chopra spotted at Disneyland with Malti | मालती के साथ डिज्नीलैंड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा: ‘द ब्लफ’ की शूटिंग खत्म होने के बाद बेटी और निक जोनस के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग खत्म होने के बाद प्रियंका फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में उन्हें बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ डिज्नीलैंड में देखा गया। निक और प्रियंका मालती के साथ थीम पार्क में मौज मस्ती करते हुए नजर आए।

टी-कप राइड का मजा लेते हुए प्रियंका-निक।

टी-कप राइड का मजा लेते हुए प्रियंका-निक।

डिज्नीलैंड में बेटी मालती के साथ निक और प्रियंका।

डिज्नीलैंड में बेटी मालती के साथ निक और प्रियंका।

इस दौरान वो सिक्योरिटी से घिरे नजर आए। प्रियंका-निक की मालती के साथ आउटिंग के कुछ वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

रोटी बेलते हुए बेटी का फोटो प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

रोटी बेलते हुए बेटी का फोटो प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

प्रियंका अक्सर मालती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक फोटो शेयर किया था जिसमें मालती रोटी बेलती नजर आ रही थी।

इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें ढाई साल की मालती कोई गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही थी। इससे पहले मालती एक वीडियो में इंग्लिश में बात करती नजर आ रही थी।

प्री-मैच्योर बेबी है मालती

प्रियंका और निक की बेटी मालती का जन्म सरोगेसी से 15 जनवरी, 2022 को हुआ था। मालती का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था।

2023 में प्रियंका मालती को पहली बार निक के एक कॉन्सर्ट में लेकर पहुंची थीं जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

2023 में प्रियंका मालती को पहली बार निक के एक कॉन्सर्ट में लेकर पहुंची थीं जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

दिसंबर 2018 में हुई थी निक जोनस-प्रियंका की शादी

प्रियंका-निक ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका और निक के बीच दस साल का एज गैप है।



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source by [author_name]

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *