Russian President Vladimir Putin Daughter Photos; Maria Katerina | Business Summit | रूस में पुतिन की दोनों बेटियां इकोनॉमिक समिट में दिखीं: डिफेंस और साइंस पर दिया भाषण, अमेरिका ने दोनों पर 2022 में बैन लगाया था


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा पहली बार कार्यक्रम में वक्ता के रूप में शामिल हुईं।(AFP) - Dainik Bhaskar

पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा पहली बार कार्यक्रम में वक्ता के रूप में शामिल हुईं।(AFP)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियां हैं। मारिया वोरोत्सोवा (39) और कतेरिना तिखोनोवा (37)। उनकी गिनती रूस की सबसे अमीर लड़कियों में होती है। दोनों ही रूस में राष्ट्रपति भवन से जुड़ा काम देखती हैं।

CNN के मुताबिक पुतिन की बेटियां पब्लिक में काफी कम नजर आती हैं। इस बीच दोनों को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। पश्चिमी मीडिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

रूसी मीडिया हाउस नोवाया गजेटा यूरोप के मुताबिक, पुतिन की दोनों बेटियों ने पहले भी हर साल होने वाले सेंट पीटर्सबर्ग फोरम में हिस्सा लिया है लेकिन केवल छोटी बहन कतेरिना ही अब तक इसकी वक्ता रही हैं।

पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुई। (AFP)

पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुई। (AFP)

पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना रूस के डिफेंस सेक्टर के लिए टेक सपोर्ट का काम करती हैं। वह इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ीं। उन्होंने अपने संबोधन में डिफेंस सेक्टर से जुड़ी चीजों पर बात की। उन्होंने मिलिट्री टेक्नोलॉजी को मजबूत करने की बात कही और टेक्नोलॉजी के आयात को खत्म करने पर जोर दिया।

पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा व्यक्तिगत तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित थीं। मारिया वोरन्तसोवा रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय में एंडोक्रोनोलॉजी डिपार्टमेंट में एक रिसर्चर हैं। एंडोक्रोनोलॉजी में हार्मोन्स के बारे में रिसर्च किया जाता है। अपने भाषण में वोरोत्सोवा ने बायोटेक्नोलॉजी और बायोप्रोडक्शन के बारे में बात की।

पुतिन की दोनों बेटियों पर अमेरिका ने रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद बैन लगा दिया था। अमेरिका का मानना था कि पुतिन ने अपने बच्चों के नाम पर विदेशों में काफी संपत्ति जमा कर रखी है। बैन लगाने से पुतिन पर आर्थिक रूप से असर पड़ेगा।

रूस में पुतिन के विरोधी नेता एलेक्सी नवेलनी की इसी साल फरवरी में जेल में मौत हो गई थी। उन्होंने मरने से पहले ये दावा किया था कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा ने एक मेडिकल कंपनी की कर्मचारी के तौर पर 2019-2022 के दौरान 10 मिलियन डॉलर से भी अधिक कमाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना पहले पुतिन के चुनावी भाषण लिखती थीं। साल 2018 के चुनाव में उसने पुतिन के इलेक्शन कैंपेन की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

कतेरिना रॉक-एन-रॉल डांसर हैं और यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं। 2013 में पुतिन के कट्टर दुश्मन रहे निकोलेई शामलोव के बेटे क्रिल शामलोव से शादी की थी। निकोलेई रूस के सबसे बड़े बैंक रसिया बैंक के को-ऑनर हैं। रूसी निवासी क्रिल शामलोवी से शादी की थी। हालांकि ब्लूमबर्ग न्यूज ने 2018 में दावा किया था कि दोनों का तलाक हो गया है।

पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना एक रॉक-एन-रॉल डांसर हैं और YouTube पर काफी लोकप्रिय हैं।(फाइल)

पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना एक रॉक-एन-रॉल डांसर हैं और YouTube पर काफी लोकप्रिय हैं।(फाइल)

पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कतेरिना का इगोर जेलेंस्की नाम का एक ब्वॉयफ्रेंड भी है जिससे उन्हें एक बेटी है। इगोर जेलेंस्की एक डांसर हैं। वह म्यूनिख जर्मनी में रहते हैं। 2022 में एक जर्मन मीडिया हाउस ने दावा किया था कि कतेरिना 2018-2019 के बीच 50 बार उससे मिलने म्यूनिख गई थी।

पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा ने एक डच बिजनेसमैन जोरिट फासेन से शादी की। हालांकि 2022 में पश्चिमी मीडिया में खबर चली थी कि उनका तलाक हो चुका है। आधिकारिक रूप से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुतिन और ल्यूडमिला का 2013 में तलाक हो गया था।(फाइल)

पुतिन और ल्यूडमिला का 2013 में तलाक हो गया था।(फाइल)

व्लादिमीर पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला ओचेरत्नाया से शादी की थी। मारिया और कतेरिना दोनों पुतिन और ल्यूडमिला की संतान हैं। पुतिन और ल्यूडमिला के बीच 2013 में तलाक हो गया था। क्रेमलिन ने आजतक इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि, इसके बाद पुतिन ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई शादी नहीं की।

पुतिन की इन दोनों बेटियों के बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं थी। पहली बार एलेक्सी नवलनी ने ही 2015 में इसका खुलासा किया था। हालांकि, पुतिन ने कभी नहीं माना है कि उनकी दोनों बेटियां मारिया और कतेरिना ही हैं। पुतिन ने पहली बार 2015 में ही माना था कि वे दो बच्चों के पिता हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी दो बेटियां हैं जो साइंस और एजुकेशन फील्ड्स में काम करती हैं। हालांकि उन्होंने कभी उनकी पहचान जाहिर नहीं की।

पुतिन ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा कि वह कभी अपने परिवार के बारे में बातचीत करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का राजनीति और बिजेनस से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *