MSSC Scheme Details; Bank FD Vs Mahila Samman Savings Certificate | FD Vs महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट: SBI और BOI सहित कई बैंकों ने ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें अब कहां पैसा लगाना फायदेमंद


नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ऐसे में अगर इन बैंकों या किसी अन्य बैंक में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) के बारे में के बारे में भी जान लेना चाहिए।

यह महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम है। इसमें 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है। ऐसे में यहां हम आपको इस योजना से जुड़ी जरूरी बातें बता रहे हैं। इससे आप जान पाएंगे कि कहां पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

2 साल से पहले भी निकाल सकेंगे पैसा
खास परिस्थितियो में ये अकाउंट 2 साल से पहले, लेकिन 6 महीने बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर 7.5% की जगह 5.5% ही ब्याज मिलेगा। ये ब्याज प्रिंसिपल अमाउंट पर दिया जाएगा। इसके अलावा आप 1 साल बाद 40% रकम निकाल सकते हैं।

बच्ची के नाम पर भी कर सकते हैं निवेश
इस स्कीम के तहत महिला खुद के लिए अकाउंट खुलवा सकती हैं। इसके अलावा मामा-पिता (गार्जियन) अपनी बेटी (नाबालिग) के नाम पर भी ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ में निवेश कर सकते हैं। यानी इसमें नाबालिग लड़की के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है।

कहां और कैसे खोल सकते हैं इसमें अकाउंट?
आप किसी भी डाकघर और अधिकृत बैंकों में MSSC खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको इसके फॉर्म के साथ ही केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा। स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

कहां निवेश करना सही?
MSSC स्कीम में 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है जो फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा है। SBI और HDFC इस समय 2 साल की FD पर 7% ब्याज दे रहा है। वहीं यूनियन बैंक 6.50% और BOI 6.80% सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है।

देखा जाए तो ब्याज दरों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट और फिक्स्ड डिपॉजिट में से चुनाव कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *