Gold Price Today (23 April); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | सोने की कीमत में हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट: 10 ग्राम सोना ₹71,741 पर आया, चांदी भी 80 हजार के नीचे आई


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (23 April); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 23 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,134 रुपए सस्ता होकर 71,741 रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी 1,667 रुपए सस्ती हुई है। ये 79,887 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,310 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,160 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,160 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,100 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,210 रुपए है।

इस साल सोने-चांदी में दिखी शानदार तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,389 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,741 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 79,887 रुपए पर पहुंच गए हैं।

2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना
विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।

खबरें और भी हैं…



{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *