9 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन
- कॉपी लिंक
मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। इस मंच पर मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट करने वाली हैं। मुंबई में पली-बढ़ीं 22 साल की सिनी अकाउंट और फाइनेंस ग्रेजुएट हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब उनकी मां हेमा शेट्टी नहीं चाहती थीं कि वो पढ़ाई से फोकस हटाकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखें। वो अपनी बेटी को एक सिक्योर्ड जॉब करते देखना चाहती थीं।
मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले से पहले दैनिक भास्कर ने सिनी शेट्टी को करीब से जानने के लिए उनकी मां हेमा शेट्टी से बातचीत की। उन्होंने सिनी की पसंद, नापसंद और उनके मॉडलिंग में आने के सफर पर बात की, पढ़िए-
सिनी शेट्टी के पिता सदानंद शेट्टी नवी मुंबई के शिखिन होटल के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेरी बेटी ने बहुत मेहनत की: हेमा शेट्टी
हेमा शेट्टी ने कहा, ‘ये हमारे लिए बहुत इमोशनल मोमेंट है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेरी बच्ची ने बहुत मेहनत की है। बचपन से ही सिनी को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में ज्यादा दिलचस्पी थी। वो सोशली काफी एक्टिव है। डांस, स्पोर्ट्स, ड्रामा, हर फील्ड में वो हमेशा आगे रहती है। वो पढ़ाई में भी बहुत होशियार है। ज्यादातर उसे 90% के ऊपर ही मार्क्स मिलते थे।’
ये तस्वीर सिनी शेट्टी के बचपन में हुई बर्थडे पार्टी के दौरान ली गई थी। तस्वीर में सिनी पिता की गोद में नजर आ रही हैं।
हेमा आगे कहती हैं, ‘बचपन से ही सिनी को डांस का बहुत शौक था। इसीलिए 4 साल की उम्र में ही मैंने उसे भरतनाट्यम क्लास जॉइन करवा दी थी। वो क्लासिकल के साथ-साथ बॉलीवुड गानों पर भी बहुत अच्छा परफॉर्म करती है। मेरे और सिनी के पापा के लिए यह बहुत खुशी का पल है। अपनी बेटी पर गर्व है, जो इतने बड़े मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेगी।’
सिनी शेट्टी की मां हेमा शेट्टी एक हाउस वाइफ हैं।
मैं चाहती थी कि मेरी बेटी सिक्योर्ड जॉब करे- हेमा शेट्टी
‘मुझे याद है, वो बारहवीं क्लास में थी जब उसकी ट्यूशन टीचर और फ्रेंड्स मुझसे आकर कहते थे कि सिनी बाकी लड़कियों से अलग है। जब उसके स्कूल जाती थी, तो टीचर्स भी कहते थे कि सिनी में एक अलग स्पार्क है। उसे ब्यूटी पेजेंट में कोशिश करना चाहिए। हालांकि उस वक्त मैं चाहती थी कि सिनी सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस करे। मुझे ग्लैमर फील्ड में बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं था। मैं चाहती थी कि मेरी बेटी अपनी पढ़ाई पूरी करके एक वाइट कॉलर, सिक्योर्ड जॉब करे।’
3 जुलाई 2022 को सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। इसमें रूबल शेखावत ने दूसरा और शिनाटा चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
मिस इंडिया में जाने से पहले उसने मुझसे इजाजत मांगी थी- हेमा शेट्टी
‘कॉलेज के दिनों में ही सिनी को एजेंसी की तरफ से मॉडलिंग ऑफर्स आने लगे थे। उस वक्त भी मैंने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की ही सलाह दी थी। फिर जब मिस इंडिया के लिए ऑफर आया, तो उसने मुझसे फिर से परमिशन मांगी थी। मैंने अपनी बेटी की आंखों में अलग चमक देखी थी। वो बहुत इमोशनल थी। मैंने अपनी सोच पीछे रखकर बेटी के सपनों को सपोर्ट करने का फैसला लिया।’
सिनी शेट्टी एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर हैं।
‘मैं नहीं चाहती थी कि मेरी बेटी को आगे चलकर किसी भी बात का रिग्रेट हो। मैंने कहा- ‘जो करना है कर, बस अच्छी तरह से करके आना’। ये सुनकर वो रो पड़ी। सिनी बहुत ही इमोशनल लड़की है। वो अपने पेरेंट्स की बहुत रिस्पेक्ट करती है। हमने उसे अच्छी परवरिश दी है। अब वो जो भी करेगी, हमारा पूरा सपोर्ट रहेगा।’
शिनी शेट्टी अपनी नानी के बेहद करीब हैं। वो रोज उनसे कॉल पर बात करती हैं।
सिनी अपनी नानी के बहुत करीब है- हेमा
हेमा शेट्टी आगे बताती हैं, ‘लोगों को वो बहुत स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी दिखती है, लेकिन असल में वो बहुत इमोशनल है। उसकी आंखें जल्दी नम हो जाती हैं। किसी का भी दुःख उससे देखा नहीं जाता। जानवरों से बहुत लगाव है। अपने परिवार से बहुत कनेक्टेड है, खास तौर पर अपनी नानी से। आज भी वो उनसे बात किए बिना नहीं सोती। दरअसल, वो बहुत सुलझी हुई है। अपने स्पिरिचुअल नेचर की वजह से अपना हर फैसला शांत दिमाग से लेती है।’
मौका मिला तो बॉलीवुड में काम करना चाहेंगी सिनी शेट्टी
सिनी को हिंदी फिल्में देखना पसंद है। सिनी शेट्टी की मां हेमा ने बताया कि उन्हें विक्की कौशल और शाहरुख खान की फिल्में देखना बहुत पसंद है। विक्की की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ उनकी फेवरेट फिल्मों में से एक है। अगर मौका मिला तो वो बॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत जरूर आजमाएंगी।
सिनी शेट्टी प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
प्रियंका चोपड़ा को आइडल मानती हैं सिनी शेट्टी
सिनी की मां हेमा आगे बताती हैं, सिनी को प्रियंका चोपड़ा बहुत पसंद हैं। वो उनकी जर्नी से काफी इंस्पायर है। वो उन्हें अपना आइडल मानती है। मुझे याद है एक वक्त था जब सिनी घर बैठे दिन भर प्रियंका चोपड़ा के वीडियो देखा करती थी। प्रियंका के अपने काम के प्रति डेडिकेशन से सिनी काफी प्रेरित है। वे उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने की ख्वाहिश भी रखती है।
अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री लेने के बाद कर रही हैं CAF
शुरुआत में सिनी शेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो स्कूल से एजुकेशन हासिल की थी। आगे उन्होंने एस.के. सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की। फिलहाल वो CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) कर रही हैं।
पिता सदानंद के साथ सिनी शेट्टी।
सिनी के पिता शिकिन होटल के मालिक हैं
सिनी शेट्टी का जन्म साल 2000 में मुंबई के घाटकोपर एरिया में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। सिनी के पिता सदानंद शेट्टी नवी मुंबई में स्थित होटल शिकिन के मालिक हैं। सिनी के भाई का नाम शिकिन शेट्टी है, जो कैलिफोर्निया में इंजीनियर हैं।
28 साल बाद भारत में हो रहा है मिस वर्ल्ड फिनाले
13 फरवरी 2023 को मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले ने अनाउंस किया था कि मिस वर्ल्ड 2023 UAE में होगा। हालांकि 8 जून 2023 को घोषणा की गई कि फिनाले UAE की जगह भारत में होगा। मिस वर्ल्ड के इतिहास में ये दूसरी बार है, जब भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। इससे पहले मुंबई में मिस वर्ल्ड 1996 का आयोजन किया गया था। फिनाले में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग प्रेजेंटर बनेंगे।
2 बार बदली गई है मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले डेट
सबसे पहले मिस वर्ल्ड का फिनाले 16 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में होने वाला था, लेकिन विधानसभा चुनावों के चलते इसे 2 मार्च 2024 तक पोस्टपोन कर दिया गया था। अब 9 मार्च को पेजेंट का फिनाले है। ये फिनाले रात 7 बजकर 30 मिनट से, मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
{*Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.}
Source by [author_name]