Pakistan Air Hostess Canada Hotel Missing Case | Mariam Raza | पाकिस्तान की एक और एयर होस्टेस कनाडा में लापता: यूनिफॉर्म होटल में मिली, उस पर लिखा था- थैंक्यू PIA; कनाडा में शरण लेने का शक


इस्लामाबाद/वेंकुवर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस कंपनी में कुछ महीने पहले सैलरी को लेकर विवाद हुआ था। तब सरकार ने कहा था- खराब इकोनॉमी की वजह से सैलरी रोकी गई है। (प्रतीकात्मक) - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस कंपनी में कुछ महीने पहले सैलरी को लेकर विवाद हुआ था। तब सरकार ने कहा था- खराब इकोनॉमी की वजह से सैलरी रोकी गई है। (प्रतीकात्मक)

पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन कंपनी ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (PIA) की एक और एयर होस्टेस कनाडा में लापता हो गई है। इसका नाम मरियम रजा है।

‘डॉन न्यूज’ ने PIA के सूत्रों के हवाले से कहा कि मरियम सोमवार को अपने होटल से गायब हुईं। उनके रूम में उनकी यूनिफॉर्म मिली। इस पर लिखा था- थैंक्यू पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस।

PIA के सूत्रों के मुताबिक- पहले भी कई क्रू मेंबर, पायलट या फिर एयर होस्टेस इसी अंदाज में गायब हुईं। माना जा रहा है कि मरियम ने भी बाकी लोगों की तरह कनाडा की नागरिकता लेने के लिए यह रास्ता अपनाया है।

PIA की फ्लाइट PK-782 सोमवार को कनाडा के वेंकुवर पहुंची थी। इसमें एयर होस्टेस मरियम रजा भी थीं। वो रिटर्निंग फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट नहीं पहुंचीं। (प्रतीकात्मक)

PIA की फ्लाइट PK-782 सोमवार को कनाडा के वेंकुवर पहुंची थी। इसमें एयर होस्टेस मरियम रजा भी थीं। वो रिटर्निंग फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट नहीं पहुंचीं। (प्रतीकात्मक)

इस मामले में क्या हुआ

  • PIA की फ्लाइट PK-782 सोमवार को कनाडा के वेंकुवर पहुंची। ऑफिशियल फॉर्मेलिटीज के बाद स्टाफ अपने तय होटल के लिए रवाना हो गया। इसी स्टाफ में एयर होस्टेस मरियम रजा भी शामिल थीं। शाम को मरियम को रिटर्निंग फ्लाइट PK-784 से कराची लौटना था। काफी देर इंतजार के बाद भी जब मरियम एयरपोर्ट नहीं पहुंचीं तो कुछ लोगों को होटल भेजा गया।
  • होटल स्टाफ से मरियम के रूम का डोर खुलवाया गया, लेकिन वो वहां नहीं मिलीं। एक हैंगर पर उनकी यूनिफॉर्म जरूर लटकी हुई थी। इसके सामने वाले हिस्से पर लिखा था- थैंक्यू PIA।
  • मरियम ने 15 साल पहले PIA जॉइन की थी। कुछ महीने पहले उन्हें इस्लामाबाद से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट अलॉट की गई थी। PIA के सूत्रों का कहना है कि मरियम का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। लिहाजा, उनके इस कदम से हर कोई हैरान है।
2023 में PIA के कुल 7 क्रू मेंबर इसी तरह होटल से लापता हुए थे। इनमें चार एयर होस्टेस थीं। इनके बारे में आगे कोई जानकारी नहीं दी गई। (प्रतीकात्मक)

2023 में PIA के कुल 7 क्रू मेंबर इसी तरह होटल से लापता हुए थे। इनमें चार एयर होस्टेस थीं। इनके बारे में आगे कोई जानकारी नहीं दी गई। (प्रतीकात्मक)

यह पहली घटना नहीं

  • 2024 में कनाडा जाकर गायब होने वाली मरियम PIA की दूसरी कर्मचारी हैं। इसके पहले एक मेल क्रू मेंबर जनवरी में गायब हो गया था। अब तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसकी पुष्टि खुद PIA ने भी की है। अफसरों का कहना है कि कनाडा में पहले शरण और बाद में नागरिकता हासिल करना बाकी पश्चिमी देशों की तुलना में काफी आसान है। यही वजह है कि उनका स्टाफ इस तरह के काम करता है।
  • 2023 में PIA के कुल 7 क्रू मेंबर इसी तरह होटल से लापता हुए थे। इनमें चार एयर होस्टेस थीं। PIA की तरफ से कनाडा की सरकार को पिछले साल एक ऑफिशियल लेटर भी लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि गैर कानूनी तरीके से कनाडा में शरण मांगने वाले उसके स्टाफ को यह सहूलियत न दी जाए। हालांकि कनाडा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया था।
  • सितंबर 2020 में खुद पाकिस्तान सरकार ने संसद में बताया था कि देश के 40% पायलट्स के पास फर्जी डिग्रियां और लाइसेंस हैं। इसी साल अक्टूबर मेंमलेशिया ने लीज रेंट न चुकाने पर पैसेंजर्स से भरा प्लेन जब्त कर लिया। अब कनाडा में एयर होस्टेस गायब हो रही हैं।
2017 में जाहिदा ने भी बेल्जियम में गायब होकर वहां शरण ली थी। (फाइल)

2017 में जाहिदा ने भी बेल्जियम में गायब होकर वहां शरण ली थी। (फाइल)

2019 का अजीब वाकया

  • 2019 में PIA की एक फ्लाइट फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंची। इस फ्लाइट की एयरहोस्‍टेस अचानक लापता हो गई। एयरलाइंस ने पेरिस के अफसरों को इसकी जानकारी दी। इस एयर होस्टेस का नाम शाजिया मसूद था।
  • PIA के मुताबिक, शाजिया उस वक्‍त लापता हुई, जब पेरिस-लाहौर फ्लाइट टेकऑफ करने वाली थी। इस दौरान न सिर्फ फ्लाइट काफी लेट हुई, बल्कि पैसेंजर ने भी हंगामा किया। बाद में कहा गया कि शाजिया ने यूरोप के किसी देश में शरण ले ली है। 2017 में शाजिया की बहन जाहिदा ने भी इसी तरह बेल्जियम में गायब होकर वहां शरण ली थी।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *