Breaking News LIVE Updates; Amravati Accident News| Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: मुंबई में अफगानिस्तान का शख्स गिरफ्तार, भारत में 17 साल तक अवैध रूप से रहने का आरोप


भास्कर अपडेट्स3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अफगानिस्तान के एक नागरिक (37 साल) को पिछले 17 सालों से भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गुरुवार (22 फरवरी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वह फर्जी नाम का इस्तेमाल कर रहा था और फर्जी दस्तावेज भी बनाता था। आरोपी को वडाला के रफी ​​अहमद किदवई नगर से बुधवार को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान, उसने अपना नाम जहीर अली खान बताया। उसने अपना पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी दिखाया। टेक्निकल जांच के बाद पता चला कि वह अफगानिस्तान का नागरिक था। मुंबई पुलिस ने उसका अफगान पासपोर्ट, नागरिकता कार्ड और दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। मुंबई के आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *