Alexei Navalny’s body was bruised on his head and chest, paramedic says | नवलनी के सिर-छाती पर घाव मिले: दावा- मांसपेशियों में सिकुड़न से कार्डियक अरेस्ट हुआ, मौत के 4 दिन बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई


8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रूसी पुलिस नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को गिरफ्तार कर रही है। अब तक 400 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। - Dainik Bhaskar

रूसी पुलिस नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को गिरफ्तार कर रही है। अब तक 400 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है।

रूसी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। उनके शरीर पर घाव मिले हैं। हालांकि, मौत के 4 दिन बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

नवलनी की 16 फरवरी को जेल में मौत हुई थी। इसके बाद उनकी की टीम ने कहा कि पुतिन ने उनकी हत्या करवाई है।

इंडिपेंडेंट रूशियन न्यूजपेपर नोवाया गजेटा यूरोप ने एक डॉक्टर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा- नवलनी को जब अस्पताल लाया गया तो उनके सिर और छाती पर घाव थे।

डॉक्टर के मुताबिक, जिस तरह के घाव नवलनी के शरीर पर मिले वो मांसपेशियों में सिकुड़न की वजह से शरीर पर आते हैं। जब मासपेशियां सिकुड़ने लगती हैं तो हृदय तक पहुंचने वाला खून का प्रवाह रुक जाता है। इससे कार्डियक अरेस्ट होता है।

नवलनी मौत से एक दिन पहले 15 फरवरी को ऑनलाइन सुनवाई में दिखे थे। इस दौरान उन्होंने जज से मजाक किया था। फुटेज सुनवाई का है।

नवलनी मौत से एक दिन पहले 15 फरवरी को ऑनलाइन सुनवाई में दिखे थे। इस दौरान उन्होंने जज से मजाक किया था। फुटेज सुनवाई का है।

जेल में तबीयत बिगड़ी थी
नवलनी की मौत रूस की सबसे खतरनाक जेल पोलर वुल्फ में हुई। जेल अफसरों ने कहा था- नवलनी की तबीयत खराब हुई थी। वे टहलकर लौटे थे, जिसके बाद उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। इसके बाद वे बेहोश होकर गिर गए थे।

मौत के 4 दिन बाद भी नवलनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं, नवलनी की टीम ने आरोप लगाया कि उनका शव परिवार को नहीं दिया जा रहा है। पुतिन का प्रशासन नवलनी की मौत का सच छुपाने की कोशिश कर रहा है। नवलनी की प्रवक्ता किरा यारमाइश ने कहा कि था उन्हें पूरा यकीन है कि नवलनी की हत्या की गई है। इसके आदेश खुद राष्ट्रपति पुतिन ने दिए थे।

नवलनी आर्कटिक की सबसे ठंडी जेल- पोलर वुल्फ में कैद थे। यहां तापमान माइनस 28 डिग्री तक गिर जाता है।

नवलनी आर्कटिक की सबसे ठंडी जेल- पोलर वुल्फ में कैद थे। यहां तापमान माइनस 28 डिग्री तक गिर जाता है।

32 शहरों से 400 लोग गिरफ्तार
नवलनी की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वो सेंट पीटर्सबर्ग में राजनीतिक दमन के शिकार हुए लोगों के लिए बनाए गए मेमोरियल और मॉस्को में वॉल ऑफ सॉरो में नवलवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूस के 32 शहरों में पुलिस ने अब तक 400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तस्वीर में रूसी पुलिस नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को हिरासत में लेती दिख रही है।

तस्वीर में रूसी पुलिस नवलनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को हिरासत में लेती दिख रही है।

श्रद्धांजलि देने लोग मॉस्को में लोग 'वॉल ऑफ सॉरो' पहुंचे। यहां तैनात पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि देने से रोक दिया। लोगों को रोकने बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं।

श्रद्धांजलि देने लोग मॉस्को में लोग ‘वॉल ऑफ सॉरो’ पहुंचे। यहां तैनात पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि देने से रोक दिया। लोगों को रोकने बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं।

नवलनी की पत्नी बोलीं- पुतिन और उनके सहयोगी बख्शे नहीं जाएंगे

नवलनी की मौत के एक दिन बाद उनकी पत्नी यूलिया नवलनया ने कहा- पुतिन और उनके सहयोगियो को बख्शा नहीं जाएगा। हम पुतिन और उनकी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। वो हमेशा झूठ बोलते हैं, लेकिन अगर यह बात साबित हो गई कि मेरे पति की मौत के पीछे उनका हाथ है तो नतीजा भुगतेंगे। ये दिन बहुत जल्द आएगा।

यूलिया नवलनया ने 19 फरवरी को सोशल मीडिया पर एलेक्सी नवलनी के साथ यह फोटो शेयर की। लिखा- आई लव यू।

यूलिया नवलनया ने 19 फरवरी को सोशल मीडिया पर एलेक्सी नवलनी के साथ यह फोटो शेयर की। लिखा- आई लव यू।

2020 में फ्लाइट में जहर देने की कोशिश हुई
नवलनी पर 2017 में जानलेवा हमला हुआ था। हमले में उनकी आंख में गंभीर चोट आई थी। साल 2018 में उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने की कोशिश की, लेकिन धोखाधड़ी के आरोप के चलते वे ऐसा न कर सके। एलेक्सी ने इसे सरकार की साजिश बताया था। जुलाई 2019 में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने के ऐलान के बाद नवलनी को 1 महीने की जेल हुई थी।

उस वक्त जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद कहा गया कि नवलनी को जहर देने की कोशिश हुई है। इसके बाद साल 2020 में भी उन्हें जहर देने की कोशिश की गई। वह फ्लाइट में बेहोशी की हालत में पाए गए थे, जिसके बाद फ्लाइट की जर्मनी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद गिरफ्तारी की खतरे के बावजूद नवलनी 2021 में रूस लौटे। रूस में कदम रखते ही सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

23 साल से रूस पर पुतिन का राज​​​​​​
पुतिन पहली बार साल 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने थे। इससे पहले 1999 में उन्हें रूस के पहले राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने बतौर PM चुना था। 2000 से 2008 तक लगातार 2 कार्यकाल के दौरान पुतिन रूस के राष्ट्रपति पद पर काबिज रहे। रूस के संविधान के मुताबिक, पुतिन लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते थे। ऐसे में साल 2008 में पुतिन के सबसे बड़े समर्थकों में शामिल दिमित्री मेदवेदेव राष्ट्रपति बने।

इस दौरान पुतिन ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद संभाला। 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति मेदवेदेव ने अपनी पार्टी से पुतिन को प्रेसिडेंट कैंडिडेट के लिए नॉमिनेट करने को कहा। इसके बाद 2012 के चुनाव में पुतिन ने दोबारा जीत हासिल की और वे सत्ता में लौट आए।



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *