Vladimir Putin Has 2 Sons With Ex Olympic Gymnast And ‘Girlfriend’ Alina Kabaeva: Report | दावा- पुतिन के अपनी गर्लफ्रेंड से 2 बेटे: वे कड़ी सुरक्षा में रूसी राष्ट्रपति के बंगले में रहते हैं; किसी से मिलने की इजाजत नहीं


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रिपोर्ट के मुताबिक, कबेवा और पुतिन ने साल 2008 में डेट करना शुरू किया था। इसके 6 साल बाद पुतिन ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। - Dainik Bhaskar

रिपोर्ट के मुताबिक, कबेवा और पुतिन ने साल 2008 में डेट करना शुरू किया था। इसके 6 साल बाद पुतिन ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अपनी गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा से 2 बेटे हैं। फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि दोनों बच्चों की उम्र 5 और 9 साल है। उनका नाम इवान और व्लादिमीर जूनियर है। वे मॉस्को में पुतिन के बंगले में कड़ी सुरक्षा निगरानी में रहते हैं। वे अपने माता-पिता से भी बेहद कम मिलते हैं।

फोर्ब्स ने एक रूसी जांच एजेंसी के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कबेवा और पुतिन ने साल 2008 में डेट करना शुरू किया था। इसके 6 साल बाद पुतिन ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। कबेवा ने इवान को स्विट्जरलैंड के एक मैटर्निटी सेंटर में तो वहीं व्लादिमीर को मॉस्को में जन्म दिया था।

दोनों बच्चे अपनी उम्र के दूसरे बच्चों से कोई संपर्क नहीं रखते हैं। वे घर में ही म्यूजिक, स्विमिंग और जिम्नास्टिक सीखते हैं। इसके लिए पर्सनल ट्रेनर्स भी रखे गए हैं। इवान जिम्नास्टिक ने जुड़ी कई प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुका है। इसके अलावा वह कई बार अपने पिता पुतिन के साथ हॉकी मैच भी खेल चुका है।

पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना एक रॉक-एन-रॉल डांसर हैं और YouTube पर काफी लोकप्रिय हैं।(फाइल)

पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना एक रॉक-एन-रॉल डांसर हैं और YouTube पर काफी लोकप्रिय हैं।(फाइल)

पुतिन की पहली पत्नी से 2 बेटियां दरअसल, पुतिन ने आधिकारिक तौर पर अपनी पहली पत्नी से हुई 2 बेटियों की ही जानकारी दी है। उनका नाम मारिया और कैटरीना है। पुतिन की गर्लफ्रेंड एलिना एक रूसी राजनेता, मीडिया मैनेजर और एक रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट हैं।

उन्होंने अपने करियर में 2 ओलंपिक मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल अपने नाम किए हैं। हालांकि, पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये बात नहीं की है। एलिना की पुतिन के साथ नजदीकियों और बच्चों की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं।

अलीना काबेवा एक जिमनॉस्ट रही हैं। उन्हें 2004 में एथेंस खेलों में शानदार जिमनास्टिक के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।

अलीना काबेवा एक जिमनॉस्ट रही हैं। उन्हें 2004 में एथेंस खेलों में शानदार जिमनास्टिक के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।

पुतिन ने गर्लफ्रेंड के लिए बनवाया था महल इससे पहले पिछले साल रूस की एक खोजी न्यूज वेबसाइट ने द प्रोजेक्ट ने दावा किया था कि पुतिन ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा के लिए आलीशान महल बनवाया है। ये महल सोने का है और मॉस्को से 250 मील दूर लेक वलदई में जंगल में स्थित है। यहां पुतिन की कई बड़ी कोठियां हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, विला को 13 हजार स्क्वायर फीट में करीब 990 करोड़ रुपए से यार किया गया है। ये पुतिन के खास महल से सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर है। इसमें वुडन वर्क किया गया है और रूबी जडे़ झूमर लटके हैं। यहां खेल का एक बड़ा मैदान भी है।

एलिना के पास ब्लैक-सी तट पर सबसे बड़ा अपार्टमेंट एलिना को 2014 में कोवालचक की कंपनी नेशनल मीडिया ग्रुप का प्रमुख बनाया गया था। इससे उनको 86 लाख पाउंड की सालाना आमदनी होती है। उनकी कई आलीशान प्रॉपर्टी हैं। ब्लैक-सी के पास सोची में पेंटहाउस है, जो रूस का सबसे बड़ा अपार्टमेंट है।

ये रूस के जंगल में बने पुतिन-एलिना के सोने के महल की तस्वीरें हैं।

ये रूस के जंगल में बने पुतिन-एलिना के सोने के महल की तस्वीरें हैं।

दावा- एक सीक्रेट बेटी के पिता भी हैं पुतिन पुतिन के संबंध कई महिलाओं के साथ बताए जाते रहे हैं। इनमें गोल्ड मेडल जिमनास्ट एलिना काबेबा का नाम सबसे पहले आता है। अफवाह है कि पुतिन की उनकी गर्लफ्रेंड एलिना काबेवा के साथ तीसरी बेटी भी है। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रूसी मीडिया 18 साल की एलिजाबेटा क्रिवोनोगिख को पुतिन की सीक्रेट बेटी बताता है।

पुतिन की सीक्रेट बेटी को लेकर ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी में विजुअल कंप्यूटिंग सेंटर के डायरेक्टर प्रो. हसन उगैल ने कहा था कि पुतिन और उनकी कथित बेटी का चेहरा इतना ज्यादा मिलता जुलता है कि कोई भी दोनों को बाप-बेटी बताने से इनकार नहीं कर सकता है।

खबरें और भी हैं…



Disclaimer:* The following news is sourced directly from our news feed, and we do not exert control over its content. We cannot be held responsible for the accuracy or validity of any information presented in this news article.

Source link

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *